फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: अंतरिक्ष में लोगों को सैर कराएगी ये कंपनी, सीटों की होगी नीलामी

Sun, 09 May 2021 04:22 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 09 May 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
space tour for public jeff bezos blue origin first astronaut flight
अंतरिक्ष की सैर - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरिक्ष के बारे में जानने के लिए लोगों की काफी दिलचस्पी रहती है। इसी दौरान दिग्गज अमेरिकन कंपनी ब्लू ओरिजिन के मालिक जेफ बेजॉस ने आम लोगों को भी अंतरिक्ष की सैर कराने का फैसला लिया है। 20 जुलाई से जेफ बेजॉस की कंपनी ब्लू ओरिजिन आम लोगों को भी अंतरिक्ष में ले जाने की तैयारी कर रहा है।

space tour for public jeff bezos blue origin first astronaut flight
अंतरिक्ष की सैर - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेस डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रॉकेटमेकर ब्लू ओरिजिन ने जानकारी दी है कि न्यू शेफर्ड रॉकेट की पहली उड़ान के लिए एक सीट के लिए नीलामी की जाएगी। सबसे खास बात ये है कि इस नीलामी से प्राप्त राशि ब्लू ओरिजिन के फाउंडेशन को जाएगा, जिससे गणित और विज्ञान की शिक्षा को प्रमोट किया जाएगा।

space tour for public jeff bezos blue origin first astronaut flight
अंतरिक्ष की सैर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंपनी ने अपनी पहली उड़ान के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की है। यह तारीख चांद पर किसी इंसान के पहले कदम की 52वीं वर्षगांठ होगी। क्योंकि 20 जुलाई 1969 को नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर पहला कदम रखा था। हालांकि, कंपनी ने पहली उड़ान के बारे में जानकारी देते हुए इन सब बातों का उल्लेख नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
space tour for public jeff bezos blue origin first astronaut flight
अंतरिक्ष की सैर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लू ओरिजिन कंपनी अपने रॉकेट के पहली उड़ान के दौरान एक सीट की नीलामी करेगी। इस दौरान यात्री को 11 मिनट की यात्रा के लिए एक सीट मिलेगी और उसे धरती से 100 किमी ऊपर अंतरिक्ष में जाने का मौका मिलेगा। नीलामी के दौरान सीट पाने वाले ग्राहक को चार दिन का अनुभव मिलेगा। इसमें से तीन दिन उड़ान से पहले प्रशिक्षण का होगा, जो टेक्सास में स्थित कंपनी के लांच साइट पर दिया जाएगा।

विज्ञापन
space tour for public jeff bezos blue origin first astronaut flight
अंतरिक्ष की सैर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लू ओरिजिन कंपनी के निदेशक एरियन कॉर्नेल ने बताया था कि कंपनी 15 रॉकेट की परीक्षण उड़ान और 16 कैप्सूल की लैंडिंग आजमाने के बाद अब अंतरिक्ष की सैर कराने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed