फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खून से क्यों लाल हुई दक्षिण कोरियाई नदी

Sat, 16 Nov 2019 06:39 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 16 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
South Korean river became red with blood swine fever
खून से लाल हुई नदी - फोटो : BBC

उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा के पास स्थित एक नदी सूअरों के खून के कारण पूरी तरह लाल हो गई है। देश में अफ्रीकन स्वाइन फीवर फैलने का खतरा पैदा होने के कारण दक्षिण कोरियाई प्रशासन ने इसे फैलने से रोकने के लिए 47000 सूअरों को मारने का आदेश जारी किया था। लेकिन बारिश के कारण सीमा के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड से खून बहकर नजदीक की छोटी नदी इमजिन में जा मिला।

South Korean river became red with blood swine fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अफ्रीकन स्वाइन फीवर बेहद संक्रामक और लाइलाज बीमारी है जो सूअरों को होती है। इसमें संक्रमित सूअर के बचने की कोई संभावना नहीं होती, हालांकि इंसानों को इससे खतरा नहीं होता। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है कि बहते हुए खून से अन्य जानवरों के लिए भी इस बीमारी का खतरा पैदा हो सकता है।

South Korean river became red with blood swine fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : BBC

पूरे एशिया में फैला

बीते सप्ताहांत सूअरों को मारने की कार्रवाई की गई थी। लेकिन कहा जा रहा है कि अवशेषों को दोनों कोरिया की सीमा के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास कई ट्रकों के अंदर ही छोड़ दिया गया था। असल में इन्हें दफनाने के लिए जरूरी प्लास्टिक कंटेनर बनाने में देरी के चलते ऐसा हुआ और मृत सूअरों को तुरंत दफन नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Korean river became red with blood swine fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में दक्षिण कोरिया में अफ्रीकन स्वाइन फीवर के संक्रमण का पता चला था और अफवाह ही थी कि उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा के पास असैन्यकृत क्षेत्र की बाड़ों को पार कर आए सूअरों से देश में ये बीमारी फैली थी। स्वाइन फीवर का पहला मामला उत्तर कोरिया में बीते मई में पता चला था। ये संक्रमण दक्षिण कोरिया तक न पहुंचे इसके लिए सरकार ने लिए काफी उपाय किए, यहां तक कि सीमा पर बाड़ भी लगाई गई।

विज्ञापन
South Korean river became red with blood swine fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दक्षिण कोरिया की सेना को अनुमति है कि वो सीमा पर असैन्य क्षेत्र को पार करने वाले किसी भी जंगली जानवर को मार सकती है। लेकिन इन उपायों के बावजूद दक्षिण कोरिया में अफ्रीकन स्वाइन फीवर पहला मामला 17 सितंबर को सामने आया। अब तक यहां कुल 13 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। दक्षिण कोरिया में कुल 6,700 पिग फॉर्म हैं। इस बीमारी के फैलने से चीन, वियतनाम और फिलीपीन्स समेत एशिया के कई देश प्रभावित हुए हैं। अकेले चीन में ही 12 लाख सूअरों को इस कारण मारा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed