फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ते से शादी, पेड़ से शादी और यहां तो हद ही हो गई...

Thu, 15 Jun 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी Updated Thu, 15 Jun 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
some Extremely Strange Wedding Traditions
wedding - फोटो : शादी
शादी की तारीख तय करने के लिये चूजे का कत्ल और होने वाली दुल्हन पर मरी हुई मछलियां फेंकना। शादी की पहली रात में दुल्हे की गन्ने से पिटाई। ये सब सुनकर अजीब तो लगता है लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में ऐसी अजब-गजब रस्में निभाई जाती हैं। ऐसी ही कुछ रस्मों को हमने जाना अब आप भी जानिये । शादियों में अदा की जाने वाली कुछ ऐसी रस्में हैं, जिन्हें जानकर आप सोच में पड़ जायेंगे। 

शादी से पहले रोना पड़ेगा

some Extremely Strange Wedding Traditions
wedding - फोटो : शादी
विदाई के दौरान रोना तो आम बात है। लेकिन होने वाली दुल्हन को एक माह पहले से रोने की ट्रेनिंग दी जाये तो क्या कहेंगे? चीन के तुजिया समुदाय में कुछ ऐसा ही किया जाता है। एक महीने पहले से लड़की को रोजाना एक घंटे रोना पड़ता है। दस दिन बाद लड़की की मां और फिर उसके दस दिन बाद लड़की दादी भी इस अभ्यास में शामिल हो जाती है। आखिर के कुछ दिनों में घर की हर औरत रोज एक घंटे रोना शुरू कर देती है।

शादी के लिये चूजों का कत्ल!

some Extremely Strange Wedding Traditions
wedding - फोटो : शादी
चीन में ही दॉर जाति के लोगों का समुदाय है। ये लोग चीन के मंगोलिया शहर में रहते हैं। इस समुदाय में शादी की तारीख तय करने के बाद लड़का और लड़की एक साथ मिलकर चूजे का कत्ल करते हैं। मजेदार बात यह है कि चूजे के लीवर की हालत देखकर ये लोग अंदाजा लगाते हैं कि उन्हें शादी किस तारीख करनी चाहिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पेड़ संग होती है शादी!

some Extremely Strange Wedding Traditions
we - फोटो : शादी
भारत में भी कुछ ऐसी ही प्रथायें हैं। जैसे अगर लड़की की कुंडली में मांगलिक दोष पाया जाता है तो उसकी शादी पेड़ से करवाई जाती है। माना जाता है कि ऐसे दोष वाली लड़कियों की शादी जिस लड़के से होती है उनके पतियों की मौत जल्दी हो जाती है। लेकिन पेड़ से शादी करने के बाद ये बला पेड़ों पर आती है। 
विज्ञापन
some Extremely Strange Wedding Traditions
wedding - फोटो : शादी
कोरिया में शादी की पहली रात में दुल्हे के पैरों में गन्ने से जमकर पिटाई की जाती है। माना जाता है जो लड़का इस मार को खुशी खुशी बर्दाश्त करता है, वह अपनी पत्नी को हमेशा खुश रखता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed