Social Media Viral: रेस्तरां में लंच कर रहे थे लोग, तभी अचानक घुस आया यह जीव, मच गई चीख-पुकार
इन दिनों जिम्बाब्वे की एक घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस घटना के बारे में जानने के बाद हर कोई हैरान है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो जिम्बाब्वे का है, जहां एक रेस्तरां में कई लोग आराम से खाना खा रहे थे। रोज की तरह सबकुछ ठीक चल रहा था तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद वहां बैठे सभी लोग दंग रह गए। इस रेस्तरां में अचानक करीब 12 फीट लंबा मगरमच्छ अंदर आ गया। मगरमच्छ को देखते ही रेस्तरां में बैठे लोग दहशत में आ गए। मगरमच्छ को देखते हुए लोगों की सांसें अटक गई। इस दौरान मगरमच्छ धीरे धीरे आगे बढ़ रहा था। थोड़ी देर बाद वह सोफे की तरफ बढ़ा और वहां जाकर बैठ गया। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
मगरमच्छ को देखते ही लोग रेस्तरां में इधर उधर भांगने लगे। कुछ लोग तो डर के मारे टेबल पर चढ़ गए। वहीं कुछ भागने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर भाग रही थीं।
ये घटना जिम्बाब्वे के विक्टोरिया फॉल्स इलाके के पास की बताई जा रही है। ये रेस्तरां जाम्बेजी नदी के नजदीक स्थित है। यहां काफी मगरमच्छ रहते हैं। इन्हीं मगरमच्छों में से एक मगरमच्छ नदी से भटककर रेस्तरां में आ गया। रेस्तरां में जब मगरमच्छ आया उसके तुरंत बाद मैनेजर ने वाइल्डलाइफ रेंजर्स को फोन करके इसकी जानकारी दी।
जानकारी मिलने के बाद रेंजर्स टीम मात्र 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद टीम ने सावधानी से जाल और रस्सियों की मदद से उसको सावधानी से पकड़ा। पूरा ऑपरेशन काफी सावधानीपूर्वक किया गया, कोई घायल नहीं हुआ।
इसके बाद मगरमच्छ को ट्रक में डालकर सावधानी से नदी के पास स्थिति जंगल में छोड़ा गया। रेंजर्स ने इस बारे में भी बताया कि हाल के कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते नदी उफान पर आ गई थी। इस कारण मगरमच्छ भटक गए होंगे।