फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snake Island: सांपों से भरा वो आइलैंड, जहां जाने वाला जिंदा नहीं आता वापस

Tue, 21 Jul 2020 05:53 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 21 Jul 2020 05:53 PM IST
Snake Island in Brazil Most Dangerous Place In The World
स्नेक आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे आसपास ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो रोमांच, रहस्य और अजूबों से भरी हुई हैं। कई जगह ऐसी हैं, जहां प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है, तो वहीं कई जगह ऐसी भी हैं जो जोखिमों से भरी हुई हैं। क्या आपने कभी ऐसी जगहों के बारे में सुना है, जहां इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का राज चलता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना खतरों से खाली नहीं है। इस जगह पर इतने सांप रहते हैं कि अगर कोई इंसान वहां गलती से भी चला जाए, तो उसके जिंदा वापस आने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Snake Island in Brazil Most Dangerous Place In The World
स्नेक आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यह खतरनाक जगह ब्राजील में है, जिसे 'स्नेक आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड का वास्तविक नाम 'इलाहा दा क्यूइमादा' है। वैसे दूर से तो देखने में यह आइलैंड काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे खतरनाक सांप इसी आइलैंड पर पाए जाते हैं।

Snake Island in Brazil Most Dangerous Place In The World
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्नेक आइलैंड में वाइपर प्रजाति के भी सांप मिलते हैं। इस प्रजाति के सांपों के पास उड़ने की भी क्षमता होती है। कहते हैं कि इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान का मांस तक गला देता है।

विज्ञापन
Snake Island in Brazil Most Dangerous Place In The World
स्नेक आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

इस आइलैंड पर अलग-अलग प्रजाति के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं। ब्राजीलियन नेवी ने आम इंसानों का इस जगह पर जाना प्रतिबंधित कर रखा है। इस आइलैंड पर केवल सांप से जुड़े विशेषज्ञों को ही शोध के लिए जाने की अनुमति है। हालांकि, वो भी केवल तटीय इलाके में ही शोध करके लौट आते हैं। आइलैंड के ज्यादा अंदर जाने की हिम्मत उनकी भी नहीं होती।

Snake Island in Brazil Most Dangerous Place In The World
स्नेक आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि चोरी-छुपे कुछ शिकारी भी इस आइलैंड पर जाकर अवैध रूप से सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें बेच देते हैं। यहां मिलने वाले गोल्डेन लांसहेड वाइपर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 लाख रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed