क्या आपने कभी किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां इंसानों का नहीं, बल्कि सिर्फ सांपों का ही राज चलता हो? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि इस जगह पर जाना खतरे से खाली नहीं है। कहते हैं कि यहां इतने सांप रहते हैं कि अगर कोई इंसान गलती से भी चला जाए, तो वो जिंदा बचकर वापस नहीं आ पाता।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay.com
यह खतरनाक जगह ब्राजील में है, जिसे 'स्नेक आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। दूर से देखने पर यह आइलैंड काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे खतरनाक सांप इसी आइलैंड पर पाये जाते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
स्नेक आइलैंड में वाइपर प्रजाति के भी सांप मिलते हैं, यानी कि जो उड़ सकते हैं। कहते हैं कि इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान का मांस तक गला देता है।
4 of 5
स्नेक आइलैंड
- फोटो : social media
इस आइलैंड पर अलग-अलग प्रजाति के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं। ब्राजीलियन नेवी ने आम इंसानों का इस जगह पर जाना प्रतिबंधित कर रखा है। यहां केवल सांप से जुड़े विशेषज्ञों को ही शोध के लिए जाने की आज्ञा है। हालांकि वो भी केवल तटीय इलाके में ही शोध करके लौट आते हैं। आइलैंड के ज्यादा अंदर जाने की हिम्मत उनकी भी नहीं होती।
5 of 5
स्नेक आइलैंड
- फोटो : File photo
हालांकि चोरी-छुपे कुछ शिकारी भी इस आइलैंड पर जाकर अवैध रूप से सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें बेच देते हैं। यहां मिलने वाले गोल्डेन लांसहेड वाइपर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 लाख रुपये है।