देर से ही सही पर लोग अब ओरिजिनल ISI मार्क वाले हेलमेट खरीदना पसंद कर रहे है। सरकार भी लगातार ओरिजिनल हेलमेट इस्तेमाल करने की सलाह दे है। एशिया की सबसे बड़ी हेलमेट निर्माता कंपनी स्टीलबर्ड हेलमेट की बिक्री का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। कंपनी ने हेलमेट श्रेणी में 80 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। पिछले साल बिक्री का आंकड़ा 5 लाख से अधिक था और इस साल पहली तिमाही के आंकड़े ही 9 लाख हेलमेट की बिक्री तक पहुंच गए हैं।
100 मिलियन हेलमेट की हर साल मांग
हेलमेट की अनुमानित मांग प्रति वर्ष लगभग 100 मिलियन पीसेज की है। इस बारे में स्टीलबर्ड हेलमेट के एमडी, राजीव कपूर ने बताया कि हाल ही में, “तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्तों ने दो पहिया वाहन निर्माताओं और डीलरशिप को निर्देश दिया था कि वे चालक के साथ-साथ पिलर के लिए नए दो पहिया वाहनों की खरीद पर हेलमेट अनिवार्य करें। जबकि हमारी बिक्री बढ़ रही है, हम पूरे स्पेक्ट्रम को कवर करने वाले बीआईएस मानदंडों और ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नए उत्पादों को विकसित करने के लिए आरएंडडी पर बहुत निवेश कर रहे हैं। इससे हम नए नए उत्पाद सामने ला रहे हैं। सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए हम स्टाइल और आराम पर भी जोर दे रहे हैं।”
हेलमेट पहनना अनिवार्य
मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, अब पूरे देश में दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनना अनिवार्य है लेकिन ज्यादातर सवारियां हेलमेट नहीं पहनती हैं लेकिन फिर भी हेलमेट की बिक्री बढ़ रही है। एक बार जब नियम सख्त हो जाते हैं और सवार हेड गियर पहनना शुरू कर देते हैं, तो अपने आप ही मांग काफी बढ़ जाएगी।
क्यों जरूरी है ISI मार्क हेलमेट
4 of 4
ISI mark helmet
- फोटो : Google
नकली हेलमेट सिर्फ आपको चालान से बचाने में ही मदद करते हैं लेकिन अगर दुर्घटना हो जाती है तो ऐसे हेलमेट आपकी जान कभी नहीं बचा सकते। ऐसे में एक ओरिजिनल ISI मार्क हेलमेट ही आपको बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। जरा सोचिये जब आप एक 60 हजार रुपये की बाइक या स्कूटर खरीद सकते है तो एक 800 रुपये का असली हेलमेट खरीदने क्यों संकोच करते हैं