फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूर्पणखा भी चाहती थी अपने भाई रावण का सर्वनाश, जानिए रामायण से जुड़ा ये अनसुना किस्सा

Mon, 11 Feb 2019 07:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 11 Feb 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Shurpanakha also wanted Ravanas apocalypse read the untold facts from ramayana
Ramayan

यूं तो शूर्पणखा रावण की बहन थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो भी अपने भाई का सर्वनाश चाहती थी। इसकी एक बहुत बड़ी वजह है, जिसके बारे में आज भी कई लोग नहीं जानते हैं।  

Shurpanakha also wanted Ravanas apocalypse read the untold facts from ramayana
Ramayan

ग्रंथों के अनुसार, रावण की बहन शूर्पणखा ने पंचवटी के वन में भगवान राम और लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था और माता सीता को मारने की कोशिश की थी। इसी बात से क्रोधित होकर लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काट दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए रावण ने माता सीता का हरण किया था, जिसके बाद भगवान राम ने उसका विनाश किया था। 

Shurpanakha also wanted Ravanas apocalypse read the untold facts from ramayana
sita

कहा जाता है कि रावण का सर्वनाश होने के बाद भी शूर्पणखा ने माता सीता का पीछा नहीं छोड़ा था। जब भगराम राम ने एक धोबी द्वारा सीता पर आक्षेप लगाने के बाद उन्हें त्याग दिया था, तब वो ऋषि वाल्मिकी के आश्रम में रहने लगी थीं। इसी दौरान शूर्पणखा को उनके वनवास का पता चला तो वो उनसे मिलने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shurpanakha also wanted Ravanas apocalypse read the untold facts from ramayana
ravana

शूर्पणखा ने ऋषि वाल्मिकी के आश्रम में पहुंचकर माता सीता से कहा कि मेरा जो अपमान तुम्हारे पति और देवर ने किया था, उसकी सजा आज तुम्हें मिल रही है। इस पर माता सीता ने कहा कि उसके इस प्रतिशोध की आग में पूरा रावण कुल नष्ट हो चुका है। तब शूर्पणखा को बड़ी ग्लानि हुई और वो वहां से चली गई।

विज्ञापन
Shurpanakha also wanted Ravanas apocalypse read the untold facts from ramayana
ravan

रामायण के मुताबिक, शूर्पणखा अपने भाई रावण का इसलिए विनाश चाहती थी, क्योंकि रावण ने उसके पति का वध किया था। दरअसल, शूर्पणखा के पति का नाम विद्युतजिव्ह था। वो कालकेय नाम के राजा का सेनापति था। रावण जब विश्व विजय पर निकला तो कालकेय से उसका सामना हुआ। इस युद्ध के दौरान उसका सामना शूर्पणखा के पति से भी हुआ था, जिसमें रावण ने उसका वध कर दिया था। तब शूर्पणखा ने मन ही मन रावण को श्राप दिया था कि मेरे ही कारण तेरा सर्वनाश होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed