{"_id":"5c617810bdec2273ac45e8d0","slug":"shurpanakha-also-wanted-ravanas-apocalypse-read-the-untold-facts-from-ramayana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूर्पणखा भी चाहती थी अपने भाई रावण का सर्वनाश, जानिए रामायण से जुड़ा ये अनसुना किस्सा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शूर्पणखा भी चाहती थी अपने भाई रावण का सर्वनाश, जानिए रामायण से जुड़ा ये अनसुना किस्सा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 11 Feb 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ramayan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो शूर्पणखा रावण की बहन थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो भी अपने भाई का सर्वनाश चाहती थी। इसकी एक बहुत बड़ी वजह है, जिसके बारे में आज भी कई लोग नहीं जानते हैं।
2 of 5
Ramayan
ग्रंथों के अनुसार, रावण की बहन शूर्पणखा ने पंचवटी के वन में भगवान राम और लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था और माता सीता को मारने की कोशिश की थी। इसी बात से क्रोधित होकर लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काट दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए रावण ने माता सीता का हरण किया था, जिसके बाद भगवान राम ने उसका विनाश किया था।
3 of 5
sita
कहा जाता है कि रावण का सर्वनाश होने के बाद भी शूर्पणखा ने माता सीता का पीछा नहीं छोड़ा था। जब भगराम राम ने एक धोबी द्वारा सीता पर आक्षेप लगाने के बाद उन्हें त्याग दिया था, तब वो ऋषि वाल्मिकी के आश्रम में रहने लगी थीं। इसी दौरान शूर्पणखा को उनके वनवास का पता चला तो वो उनसे मिलने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ravana
शूर्पणखा ने ऋषि वाल्मिकी के आश्रम में पहुंचकर माता सीता से कहा कि मेरा जो अपमान तुम्हारे पति और देवर ने किया था, उसकी सजा आज तुम्हें मिल रही है। इस पर माता सीता ने कहा कि उसके इस प्रतिशोध की आग में पूरा रावण कुल नष्ट हो चुका है। तब शूर्पणखा को बड़ी ग्लानि हुई और वो वहां से चली गई।
विज्ञापन
5 of 5
ravan
रामायण के मुताबिक, शूर्पणखा अपने भाई रावण का इसलिए विनाश चाहती थी, क्योंकि रावण ने उसके पति का वध किया था। दरअसल, शूर्पणखा के पति का नाम विद्युतजिव्ह था। वो कालकेय नाम के राजा का सेनापति था। रावण जब विश्व विजय पर निकला तो कालकेय से उसका सामना हुआ। इस युद्ध के दौरान उसका सामना शूर्पणखा के पति से भी हुआ था, जिसमें रावण ने उसका वध कर दिया था। तब शूर्पणखा ने मन ही मन रावण को श्राप दिया था कि मेरे ही कारण तेरा सर्वनाश होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।