{"_id":"609ffe6a73705e301f566eb5","slug":"shepherd-found-rare-winchcombe-meteorite-worth-1-crore-rupees-in-sheep-field","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: भेड़ चराते चरवाहे को मैदान में मिला 103 किलो वजनी बेशकीमती पत्थर, एक झटके में बन गया करोड़पति","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: भेड़ चराते चरवाहे को मैदान में मिला 103 किलो वजनी बेशकीमती पत्थर, एक झटके में बन गया करोड़पति
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 15 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेशकीमती पत्थर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंसान की किस्मत कब पलट जाए इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। कभी-कभी लोगों के हाथ कुछ ऐसा लग जाता है, जो उन्हें एक झटके में अमीर बना देता है। कुछ इसी तरह किस्मत बदली यूके के कॉट्सवोल्ड्स के ग्रामीण इलाके में भेड़ चराने वाले एक चरवाहे की। इस चरवाहे को भेड़ चराने के दौरान अचानक ऐसे दो पत्थर हाथ लगें, जिसकी कीमत करोडों में आंकी गई।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ये पत्थर उल्कापिंड के टुकड़े थे। लेकिन देखने में ये सामान्य पत्थर लग रहे थे। उल्कापिंड के ये टुकड़े बीते 4 बिलयन सालों स्पेस में तैर रहे थे, लेकिन इस साल फरवरी के महीने में ये पृथ्वी पर गिर गए थे। उल्कापिंड के इन टुकड़ों की कीमत करोड़ रुपये आंकी गई। हालांकि, इसे पाने वाले चरवाहे ने 'नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम' को दान कर दिया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि म्यूजियम के द्वारा इस पत्थर को डिस्प्ले पर लगाया जाएगा। स्पेस से गिरे इस पत्थर का नाम 'विंचकॉम्ब उल्कापिंड' रखा गया है। उल्कापिंड का ये टुकड़ा काफी दुर्लभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 30 सालों में यूके में मिला ये पहला पत्थर है। आसमान से नारंगी और हरे रंग के आग के गोले की तरह गिरता ये उल्कापिंड सिक्युरिटी कैमरे में कैद हुआ था। इससे पहले ये पत्थर कभी जमीन पर नहीं पाया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस साल फरवरी महीने में ये पत्थर यूके के कॉट्सवोल्ड्स इलाके में गिरा था। 57 वर्षीय विक्टोरिया बांड नामक चरवाहे को इस पत्थर के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। पत्थर के गिरने के थोड़ी देर बाद पांच से सात वैज्ञानिक विक्टोरिया बांड के घर पहुंचे और पत्थर के बदले 1 करोड़ रुपये देने की पेशकश की। लेकिन चरवाहे को जब पता चला कि ये पत्थर स्पेस की अहम जानकारियां दी सकता है, तो उसने इसे दान कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।