शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाने का शौक आजकल हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रहा है। कुछ लोग तो शरीर के लगभग हर भाग पर टैटू बनवा चुके हैं। वैसे आमतौर पर लोग यह टैटू लोगों को इम्प्रेस करने के लिए बनवाते हैं। लेकिन इन दिनों सीक्रेट टैटू बनवाने का अजीबोगरीब चलन काफी प्रचलित हो रहा है। लोग टैटू बनवाने के लिए शरीर के ऐसे हिस्सों को चुन रहे हैं, जिसे जानकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आजकल लोग मुंह के अंदर तालू पर सीक्रेट टैटू बनवा रहे हैं। आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग अपने मुंह के अंदर तालू पर टैटू गुदवा रखे हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मुंह के अंदर टैटू गुदवाने के इस नई तकनीक की ईजाद बेल्जियम के सुप्रसिद्ध टैटू कलाकार इंडी वायट ने किया है। वायट इसके लिए पांच वर्षों से काम कर रहे थे। मुंह के अंदर टैटू बनवना बहुत ही कठिन काम होता है।
4 of 5
सीक्रेट टैटू
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंह के अंदर तालू पर टैटू बनवाने की तकनीक के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला, तो लोग इसे बनवाने लगे। आज के समय में यह टैटू बहुत ही प्रचलित हो चुका है। जैसा कि शरीर के बाहरी हिस्सों पर टैटू को बनवाने में सुई से छेदने की क्रिया होती है। ठीक वैसे ही बारीक सुई से छेदकर मुंह में भी टैटू बनाए जाते हैं। चाहे दर्द महसूस न हो, लेकिन टैटू बनवाने के बाद मसालेदार भोजन और स्ट्रांग अल्कोहल का सेवन कुछ दिन के लिए बंद करना होगा। मुंह के अंदर टैटू बनवाने के बाद आपको इस चीज का ध्यान रखना होगा कि आप क्या खा-पी रहे हैं?
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे इंडी वायट का यह दावा है कि वे बगैर दर्द दिए मुंह में टैटू बना देते हैं। उनके 90 प्रतिशत ग्राहकों ने कहा उन्हें दर्द नहीं हुआ। जबकि 10 प्रतिशत ने कहा कि टैटू बनाते समय तो दर्द नहीं हुआ, लेकिन लगातार मुंह खुला रखने से जबड़े व मांसपेशियों में दर्द हुआ।