फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sea Level Rise: धरती पर आ रहा है प्रलय! सिर्फ 28 सालों में इतना बढ़ जाएगा समुद्र का जलस्तर

Fri, 18 Feb 2022 01:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
sea Level to Rise up to a foot by 2050 nasa noaa interagency report rinds
धरती पर आ रहा है प्रलय! - फोटो : iStock

पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन (Climate Change) का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसके दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं। जलवायु परिवर्तन जैसे संकट की वजह से पूरी दुनिया पर खतरा मंडराने लगा है। अब इस बीच एक डराने वाली खबर सामने आई है। 28 साल बाद यानी साल 2050 तक दुनिया भर के समुद्रों का जलस्तर करीब एक फीट तक बढ़ जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) और नेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के एक रिसर्च में यह बड़ा खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 28 सालों में समुद्रों का जलस्तर इतना बढ़ेगा जितना 100 सालों में कभी नहीं बढ़ा है। 



NOAA के एक अधिकारी ने बताया है कि हमने अमेरिका और उसके आसपास के क्षेत्रों का बिल्कुल सटीक आंकलन किया है और यह सबसे नई स्टडी है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐतिहासिक रिसर्च है जो लंबे समय के लिए समुद्रों के जलस्तर के बढ़ने को लेकर किया गया है। उनका कहना है कि इस स्टडी के लिए इस्तेमाल किए गए विज्ञान से साफ हो चुका है कि समुद्रों के जलस्तर में एक फीट की बढ़ोत्तरी होने वाली है। 

sea Level to Rise up to a foot by 2050 nasa noaa interagency report rinds
धरती पर आ रहा है प्रलय! - फोटो : iStock

दुनिया में मचेगी तबाही

रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक का कहना है कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन पर यह एक्शन लेने का सही समय है। उन्होंने कहा कि अगर अभी कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरी दुनिया में भयंकर तबाही मचेगी। 20 सालों तक रिसर्च करने के बाद यह जानकारी मिली है। उन्होंने बढ़ते समुद्री जलस्तर के लिए इंसानों की गलतियों को जिम्मेदार बताया है। इंसान की व्यवहार की वजह से पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन का संकट पैदा हुआ है। 

sea Level to Rise up to a foot by 2050 nasa noaa interagency report rinds
धरती पर आ रहा है प्रलय! - फोटो : iStock

 दरवाजे पर खड़ी है तबाही

वैज्ञानिक का कहना है कि यह रिपोर्ट दुनिया भर की रिपोर्ट से मिलती है और यह देशों की सरकारों को भी मानना होगा। उन्होंने कहा कि हर रिसर्च की गणना सही है। पूरी दुनिया में समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिसकी वजह से समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों के दरवाजे पर तबाही खड़ी है और उनको किसी भी वक्त इसका सामना करना पड़ सकता है। समुद्रों के जलस्तर बढ़ने की वजह जलवायु परिवर्तन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sea Level to Rise up to a foot by 2050 nasa noaa interagency report rinds
धरती पर आ रहा है प्रलय! - फोटो : iStock

जलवायु परिवर्तन के कारण पिघल रही है बर्फ

नासा के अधिकारी बिल नेल्सन ने बताया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्री सतह के तापमान में वृद्धि हो रही है। तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिसकी वजह से समुद्रों का जलस्तर बढ़ रहा है। अगर वायुमंडल को ठंडा रखने की कोशिश नहीं की गई, तो धरती पर तबाही मच सकती है। लोगों को बेमौसम सैकड़ों भयानक तूफान का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
sea Level to Rise up to a foot by 2050 nasa noaa interagency report rinds
धरती पर आ रहा है प्रलय! - फोटो : iStock
दुनिया के बड़े इलाकों के डूबने की हुई थी भविष्यवाणी

साल 2017 में दुनिया के बड़े इलाकों के 2150 तक डूबने की भविष्यवाणी की गई थी। अब उसी रिपोर्ट को अपडेट किया है जिसमें 28 सालों में एक फीट तक समुद्री जलस्तर के बढ़ने की बात कही गई है। इसका असर कई सालों तक रहेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed