Scorpion Fish: जब भी कुछ जहरीली जीवों की बात होती है तो आमतौर पर दिमाग में सांप और बिच्छू की ही तस्वीर आती है। मगर आज हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पूरा शरीर ही विषैला होता है। खास बात ये है कि ये मछली भारत में पाई जाती है, और इसकी खोज भारत के वैज्ञानिकों ने ही की है। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्कार्पियन फिस की जो भारत के मन्नार की खाड़ी में पाई जाती है। मन्नार की खाड़ी एक उथले पानी की खाड़ी है जो हिन्द महासागर में लक्षद्वीप सागर के एक भाग का हिस्सा है। खैर, केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने 2020 में सेतु कराई तट, मन्नार की खाड़ी में इस दुर्लभ स्कॉर्पियन फिश का पता लगाया था। यह पहली बार है जब यह विशेष प्रजाति भारतीय जल में जीवित पाई गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये मछली इतनी खतरनाक होती है कि इसे खाने से इंसान की मौत भी हो सकती है। स्कॉर्पियन फिस अपने आप में कई अद्भुत विशेषताएं समेटे हुए हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
Dangerous Fish: किंग कोबरा से भी अधिक खतरनाक है भारत की ये मछली, गिरगिट की तरह बदलती है रंग
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 13 Sep 2024 05:23 PM IST
सार
आमतौर पर रंग बदलने के लिए गिरगिट का उदाहरण दिया जाता है और जहरीले जीवों के लिए किंग कोबरा का। मगर आज हम जिस मछली की बात करने जा रहे हैं, वो इन दोनों विशेषताओं को अपने अंदर समेटे हुए है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन