फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dinosaur News: करोड़ों साल पहले यहां इकट्ठा हुए थे डायनासोर, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 06 Jan 2022 01:00 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 06 Jan 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
scientist discovers footprints of dinosaur over 200 million years old on welsh beach
20 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान - फोटो : istock

दुनिया में डायनासोर के अस्तित्व को लेकर खोजकर्ताओं में हमेशा से ही उत्सुकता बनी रहती है। समय-समय पर इनके बारे में सूचनाएं भी अध्ययन के माध्यम से मिलती रहती हैं। ऐसी ही एक खोज सामने आई है कि वेल्स के ग्लैमोरगन स्थित पेनर्थ तट पर डायनासोर के दुर्लभ पैरों के निशान पाए गए हैं। ये निशान 20 करोड़ साल पुराने हैं। इन निशानों को एक पर्यटक ने वर्ष 2020 में खोजा था। इसके बाद ये सूचना लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को दी गई। जब वैज्ञानिकों ने इन पैरों के निशान का अध्ययन किया तो पाया कि ये अत्यंत दुर्लभ निशान हैं। ये निशान उस समय के हैं जब उप-महाद्वीप पेंजिया में जानवर रहा करते थे, क्योंकि जिस तरह के निशान पाए गए हैं उससे ये पता चलता है कि यहां पर ये डायनासोर रहा करते होंगे। आइए जानते हैं इन निशानों के बारे में विस्तार से.........

scientist discovers footprints of dinosaur over 200 million years old on welsh beach
20 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान - फोटो : istock

जांचकर्ताओं को पहले बहुत संदेह हुआ कि क्या ये डायनासोर के पैरों के निशान हो सकते हैं? शुरुआती जांच में वैज्ञानिकों को ऐसा लगा कि ये किसी भूकंप जैसी घटना के कारण उभरे निशान है। लेकिन जब इन निशानों को ट्राईएसिक काल के डायनासोर के पैरों के निशान से मिलाया गया तब इस बात की पुष्टि हुई कि ये बहुत ही महत्वपूर्ण खोज है। जब डायनासोरों का धरती पर राज हुआ करता था, ये उस समय के निशान है।

scientist discovers footprints of dinosaur over 200 million years old on welsh beach
20 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान - फोटो : istock

इस अध्ययन को जियोलॉजिकल पत्रिका के जर्नल में प्रकाशित किया गया। एंथ्रोपोलॉजी पैलियोबॉयोलॉजिस्ट पॉल बैरेट के अनुसार, पहले तो हमें ये कुछ और लगा, लेकिन जब जांच की गई तो पता चला कि यहां पुराने समय में पेनर्थ तट पर जानवरों का जमावाड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
scientist discovers footprints of dinosaur over 200 million years old on welsh beach
20 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान - फोटो : Pixabay

जो निशान हमें मिले हैं वो डायनासोर के ही हैं। इस जांच को और पुख्ता करने के लिए  इसकी जांच फ्रांसीसी वैज्ञानिकों से भी करवाई गई, क्योंकि 2010 में इन्होंने डायनासोर के पैरों के निशानों पर काफी ज्यादा खोज और अध्ययन किया है। 

विज्ञापन
scientist discovers footprints of dinosaur over 200 million years old on welsh beach
20 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान - फोटो : Pixabay/Social media

पैरों के निशानों को देखने से पता चलता है कि ये सालों से मौसम की मार को झेल रहे हैं। पॉल के अनुसार, ये निशान ज्यादा सुरक्षित नहीं थे, लेकिन इनके चलने के निशान 164 फिट तक दिखाई दिए हैं। जांच के दौरान पाया गया कि ये ऐसे जीवों के निशान हैं जो अब विलुप्त हो चुके हैं। ये काफी समय तक रहस्य बना रहा कि ये किस जीव के निशान है, लेकिन अब ये स्पष्ट हो चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed