पहले ज्यादातर लोग 100 साल से अधिक उम्र तक जीवित रहते थे, लेकिन वर्तमान में इंसानों की औसत उम्र कम होकर 60 से 65 साल तक रह गई है। इस बीच वैज्ञानिक इंसानों की उम्र बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। इन सबके बीच एक वैज्ञानिक ने ऐसा दावा किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वैज्ञानिक ने दावा किया है कि अब इंसान 180 साल तक जिंदा रहता सकता है, लेकिन यह अभी नहीं होगा।
वैज्ञानिक के दावे के मुताबिक, वर्ष 2100 से इंसान की उम्र 180 साल हो सकती है। वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि सदी के आखिरी तक इंसान 130 साल तक जिंदा रहता है। हालांकि वर्तमान समय में इंसान अधिकतर इंसान 70 से 80 साल तक ही जिंदा रह पाता है। इसलिए इंसान की कई इच्छाएं भी मर जाती हैं। अगर इंसान 180 साल तक जिंदा रहता है, तो वो अपनी इच्छाओं का पूरा कर सकता है।
2 of 4
इंसानों की उम्र हो सकती है 180 साल
- फोटो : Pixabay
यह चौंकाना वाला दावा कनाडा में HEC Montreal के प्रोफेसर लियो बेल्जिल ने किया है। उनका कहना है कि सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के जीवित रहने का रिकॉर्ड साल 2100 तक टूट सकता है। अभी सबसे ज्यादा उम्र तक जीने का रिकॉर्ड एक फ्रांस की महिला के नाम है जिनका नाम जीन कैलमेंट है। इनकी मौत 122 साल की उम्र में साल 1997 में हुई थी।
3 of 4
इंसानों की उम्र हो सकती है 180 साल
- फोटो : Pixabay
लियो बेल्जिल का कहना है कि कुछ डेटा से यह सामने आया है कि इंसानी जीवन की कोई ऊपरी सीमा नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा कि इंसान की उम्र बढ़ती है, मेडिकल सुविधाओं की जरूरत भी ज्यादा पड़ेगी। इसके साथ खर्च भी बढ़ेगा।
4 of 4
इंसानों की उम्र हो सकती है 180 साल
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर इंसान ज्यादा उम्र तक जीवित रहता है, तो कई स्वास्थ्य परेशानियां होंगी। इंसान के शरीर के कई अंग भी काम करना बंद कर देंगे। ऐसे में इंसान का मेडिकल पर खर्चा बढ़ जाएगा।