{"_id":"5a1e8c344f1c1bc9678bec47","slug":"science-giving-the-answer-egg-vegetarian-or-non-vegetarian","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आओ सिखाएं तुम्हें अंडे का फंडा, साइंस दे रही इस बड़े सवाल का जवाब","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
आओ सिखाएं तुम्हें अंडे का फंडा, साइंस दे रही इस बड़े सवाल का जवाब
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
egg
अंडे को लेकर इस बड़े सवाल का जवाब देने में बड़े से बड़ा धुरंधर भी धरा रह जाता है। पूछने वालों का पहला सवाल है कि अंडा शाकाहारी या मांसाहारी..?, दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा..?
Trending Videos
demo
ये पक्की बात है कि ऐसे ही गोलमोल कर देने वाले सवालों का जवाब दुनिया में अभी तक कम ही लोगों के पास होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सवाल का जवाब देने जा रहे हैं, जो 'अंडे का फंडा' क्लियर कर देगा।
demo
आपकी जानकारी के लिए बता दें अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी इस सवाल पर लंबे समय से बहस जारी है। हम में से कई शाकाहारी लोग अंडे नहीं सिर्फ इसी वजह से नहीं खाते क्योंकि वे मानते हैं कि अंडा मांसाहारी श्रेणी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
इसके पीछे वे तर्क देते हैं चूंकि अंडे मुर्गी देती है, इस कारण वो नॉन-वेज है। लेकिन विज्ञाता फिर ये सवाल भी खड़ा करने लगते हैं कि दूध भी तो जानवर से ही निकलता है, तो वो शाकाहारी कैसे हुआ?
विज्ञापन
demo
यदि आपका सोचना भी यही है तो एक बार वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए इस प्रमाण को जरूर जान लें... इनका कहना है कि अगर आप सोचते हैं कि बाजार में बिकने वाले अंडे से बच्चा निकल सकता है, इस कारण वो मांसाहारी है, तो ये सोचना बंद कर दें क्योंकि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर अंडे अनफर्टिलाइज्ड हैं। वैज्ञानिक ये भी कहते हैं कि इनसे कभी चूजे बाहर नहीं आ सकते।