{"_id":"5a1d0b9e4f1c1b78548bfc20","slug":"viral-truths-behind-viral-video-of-two-aliens-in-vishakhapatnam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है धरती पर उतरे एलियंस का वायरल सच, जानकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
ये है धरती पर उतरे एलियंस का वायरल सच, जानकर रह जाएंगे दंग
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
video screen shot
एलियंस को लेकर समय-समय पर अलग-अलग खबरें सामने आती रही हैं। धरती के अलग-अलग कोनों से ये खबरें आती हैं लेकिन इनकी पुष्टि को लेकर हमेशा सवाल उठाए जाते हैं, क्योंकि एलियंस से जुड़ी खबरों की आड़ में झूठ भी दुनिया के सामने बेहद आसानी से परोसा दिया जाता है। ये सच है कि लोग बिना जाने ही ऐसी सामग्री या कंटेट को बड़े चाव से पढ़ते हैं। यही वजह है कि इस तरह का कोई भी कंटेट कम समय में बड़ी तेजी से वायरल होने लगता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो के साथ हुआ है जिसे लेकर न जाने क्या-क्या बातें बनाई गई।
demo
ये वीडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हुआ। दरअसल, इस वीडियों को ये कहकल लोगों को बेचा गया कि यह एलियंस के धरती पर उतरने का प्रमाण देती है। लेकिन धरती पर उतरे एलियंस का वायरल सच जब आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
demo
हालांकि वीडियो को इस तरीके से फिल्माया गया है कि देखकर आपको भी यही लगेगा कि वीडियो में दिखने वाली चीज किसी एलियंस की तरह ही है। इस वीडियो में दो जीव किसी इंसान की तरह खड़े नजर आएंगे। इनका रंग सफेद है और दो बड़ी-बड़ी काली आंखे हैं। इसके अलावा इंसानों की तरह दो हाथ, दो पैर और एक सिर है, लेकिन गौर से देखेंने पर पता चलेगा इस जीव के चेहरे की बनावट किसी पक्षी जैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
screen shot of the viral video
ये दोनों जीव किसी कमरे की छत पर खड़े हैं जहां कंसट्रक्शन का काम चल रहा है। ये वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल होने लगा। जब एक मीडिया चैनल ने इसका सच पता लगाने के लिए यह वीडियो एक पशु विशेषज्ञ को दिखाया तो इसका सच सामने आ पाया। पशु विशेषज्ञ ने बताया कि वीडियो में दिखाया गया जीव एक सामान्य प्रजाती का उल्लू है। जबकि वायरल वीडियो में ये दावा किया गया है कि ये एलियंस विशाखापट्टनम के किसी इलाके में देखे गए हैं।
विज्ञापन
demo
अमर उजाला की ओर से पाठकों से अनुरोध है कि इस तरह के वायरल कंटेट के सच को बिना जाने ऐसा शेयर न करें। इससे लोगों में भ्रम फैलने लगता है, क्योंकि भ्रम की स्थिति सबसे खतरनाक साबित होती है।