{"_id":"5a38fb4a4f1c1bf4688c225b","slug":"microwave-ovens-companies-should-warn-of-exploding-eggs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडे के साथ भूल कर भी न करना ये भूल, पड़ जाएंगे लेने के देने","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
अंडे के साथ भूल कर भी न करना ये भूल, पड़ जाएंगे लेने के देने
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
demo
आप शायद ये बात न जानते हों कि एक अंडे के साथ की गई एक भूल बड़े धमाके में तब्दील हो सकती है। यह धमाका आपको हिला कर रख सकता है। इसलिए अंडे के साथ की गई ये भूल आपको बेहद भारी भी पड़ सकती है।
Trending Videos
demo
जी हां... इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का माइक्रोवेव ओवन में उबला हुआ अंडा गर्म करते हुए दिखाया गया है। उसके बाद जब वह उसे बाहर निकालकर तोड़ता है तो अंडा फट कर बिखर जाता है।
demo
ये बात भी सच है कि माइक्रोवेव हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि अगर उबले अंडों को ओवन में गर्म किया तो भारी नुकसान हो सकता है। इस बात को आप हलके में न ले तो अच्छा है, क्योंकि माइक्रोवेव ओवन में गर्म किया हुआ उबला अंडा फटने से आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
दरअसल, माइक्रोवेव ओवन में उबले अंडे को गर्म करने पर इसके अंदर का तापमान बढ़ जाता है। इसकी वजह से कई बार अंडे का कुछ हिस्सा भाप बन जाता है। जबकि माइक्रोवेव की तरंगें एग शेल को इतना गर्म नहीं करती हैं।
विज्ञापन
demo
इसलिए गर्म करने पर एग शैल क्रेक नहीं होता है। लेकिन जैसे ही अंडे को तोड़ते हैं तो वह फट जाता है। कई बार देर तक उबले अंडे को माइक्रोवेव में गर्म करने पर वह ओवन के अंदर ही टूट कर बिखर जाता है। इससे ओवन गंदा होता है।
माइक्रोवेव कंपनियों को ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ने उबले अंडे को गर्म न करने की चेतावनी लिखने की बात कही थी। हालांकि भारत में कंपनियां ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं करती। जबकि इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी ऐसा करने से जा चुकी है।
माइक्रोवेव कंपनियों को ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ने उबले अंडे को गर्म न करने की चेतावनी लिखने की बात कही थी। हालांकि भारत में कंपनियां ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं करती। जबकि इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी ऐसा करने से जा चुकी है।