{"_id":"5d09fca88ebc3e08366f587c","slug":"samosa-shopkeeper-throw-oil-on-brother-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ इतनी सी बात पर शरीर पर फेंक दिया कड़ाही का गर्म तेल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सिर्फ इतनी सी बात पर शरीर पर फेंक दिया कड़ाही का गर्म तेल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आए दिन ऐसी घटना सामने आती रहती है जिसे सुनकर आदमी की रुह कांप जाए। ऐसी ही एक घटना सामने आई है उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से, जहां एक युवक के शरीर पर गर्म तेल फेंक दिया। इससे युवक बुरी तरह से झुलस गया। घटना की जानकारी जिस किसी को भी मिली वह हैरान रह गया।
2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : pixabay
दरअसल, पीड़ित हेमराज के मुताबिक वह और उसका भाई विष्णु सुबह के वक्त मिठाई की दुकान पर गए हुए थे। जहां उन्होंने एक समोसा खरीदा जिसकी कीमत 6 रुपये थी, लेकिन उन्होंने पांच रुपये दिया। इस दौरान दुकानदार सुरेश और बेटा विष्णु से गाली-गलौज करने लगा और हाथापाई शुरू कर दी।
3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : pixabay
हेमराज ने बताया कि इस दौरान विष्णु ने उसे बुलाया और वह पहुंचा। तभी दुकानदार और उसके बेटे ने उन पर गर्म तेल उड़ेल दिया। इस दौरान हेमराज अपने भाई को बचाने की कोशिश करने लगा, जिसमें हेमराज बुरी तरह से जल गया। जबकि विष्णु के शरीर पर हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है कि दुकानदार ने तेल उड़ेला है या फिर गलती से पीड़ित उस पर गिर गए। वहीं दुकानदार का कहना है कि जब उन्होंने एक रुपये मांगे तो विष्णु और उसके भाई ने दुकान में तोड़फोड़ की और लूट भी की।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : pixabay
एसएचओ सुभाष चंद्र पांडेय का कहना है कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें सुरेश और उसके बेटे प्रमोद कुनार और राम कुमार भी शामिल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।