{"_id":"6225c2d6eefc5b4cba59e8fd","slug":"russia-ukraine-war-what-was-putin-doing-with-airhostess-while-attacking-on-ukraine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: पुतिन और एयरहोस्टेस की तस्वीरें वायरल, जानिए यूक्रेन पर बमबारी के समय कहां थे रूस के राष्ट्रपति","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Russia Ukraine War: पुतिन और एयरहोस्टेस की तस्वीरें वायरल, जानिए यूक्रेन पर बमबारी के समय कहां थे रूस के राष्ट्रपति
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 07 Mar 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : Twitter @balticjam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच सबसे ज्यादा चर्चा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हो रही है। इस जंग के बीच पुतिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनके बारे में लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। इन तस्वीरों में राष्ट्रपति पुतिन रूस की महिला एयर होस्टेस और पायलटों के साथ दिख रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन और एयर होस्टेस की ये तस्वीरें उस दिन की हैं जब यूक्रेन पर रूस बमबारी कर रहा था।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर होस्टेस और पायलटों के साथ पुतिन की ये तस्वीरें बीते शनिवार यानी 5 मार्च की हैं। पुतिन एयर होस्टेस और पायलटों से चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च को पुतिन ने PJSC Aeroflot के एविएशन ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया था। इसी दौरान वह रूसी एयरलाइंस की एयर होस्टेस के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों के साथ एक मीटिंग भी की थी।
2 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : पीटीआई
सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीरों को विदेशी मीडिया और पत्रकारों द्वारा पोस्ट किया गया है। अब पुतिन और एयर होस्टेस की ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक पत्रकार ने फोटोज को पोस्ट करते लिखा है, तो अब पुतिन यूक्रेन पर रूस ने हमला क्यों किया है यह ट्रेनी फ्लाइट अटेंडेंट को समझा रहे हैं।
3 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : Pixabay
रूस और यूक्रेन में हो रही जंग के बीच राष्ट्रपति पुतिन के जीवन के बारे में हर जगह खूब चर्चा हो रही है। यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन की आलोचना हो रही है, जबकि पश्चिमी देश उनको तानाशाह बता रहे हैं। पुतिन ने दो टूक कहा है कि यूक्रेन रूस के शर्तों का मान ले, तो युद्ध समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : @mfa_russia1
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस बयान के बाद अब साफ हो गया है कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध जल्द खत्म होने वाला नहीं है, क्योंकि यूक्रेन भी हार मानने को तैयार नहीं है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने-अपने एक दुश्मन से बदला लेने की बात कही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।