{"_id":"6220c604209f890df93973a1","slug":"russia-ukraine-war-know-about-the-viral-love-stories-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: लड़ाई के बीच बन रही हैं प्रेम कहानियां, जानिए क्या है पूरी कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Russia Ukraine War: लड़ाई के बीच बन रही हैं प्रेम कहानियां, जानिए क्या है पूरी कहानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रूस यूक्रेन जंग के बीच बन रहीं प्रेम कहानियां
- फोटो : Twitter @nexta_tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस और युक्रेन युद्ध से कई ढेर सारी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने पर तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस युद्ध में महिलाओं, बच्चों समेत यूक्रेनी नागरिक हर रोज बिना वजह मारे जा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आंखें नम हो जाती हैं। अब इस बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला जो लड़ाई के इस माहौल में अलग तस्वीर दिखाता है।
जी हां, यह वीडियो एक अस्पताल का है जहां एक युवा डॉक्टर जोड़े एक-दूसरे को प्रोपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये जोड़ा डॉक्टर के यूनिफार्म को पहनकर ही शादी कर रहा है। जब युक्रेन में जंग का भयानक मंजर देखने को मिल रहा है और इंसान की जान की कोई गारंटी नहीं है। उस स्थिति में भी ये युवा जोड़े एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा रह हैं। आइए जानते हैं इस युवा डॉक्टर जोड़े के बारे में...
2 of 4
रूस यूक्रेन जंग के बीच बन रहीं प्रेम कहानियां
- फोटो : Twitter @nexta_tv
युक्रेन में रूस ने तबाही मचाई हुई है। ऐसे समय में इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं जो बताते हैं कि इस संकट में भी लोग जीने की उम्मीद रखे हैं। अभी हाल ही में एक यूक्रेनी जोड़े की खबर सामने आई थी जिन्होंने अपनी शादी के तुरंत बाद बंदूक उठा ली थी।
3 of 4
रूस यूक्रेन जंग के बीच बन रहीं प्रेम कहानियां
- फोटो : Twitter @nexta_tv
इस युवा डॉक्टर जोड़े ने अस्पताल में घायल लोगों को इलाज करते समय उनके बीच ही अपनी शादी की। इस जोड़े ने बाकायदा पूरी रस्मों के साथ शादी की है। इस अनोखी शादी में अस्पताल में भर्ती मरीज और स्टाफ भी शामिल हुए। शादी पूरी होने के बाद लोगों ने नए दूल्हा-दुल्हन को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रूस यूक्रेन जंग के बीच बन रहीं प्रेम कहानियां
- फोटो : @nexta_tv
इस वीडियो को एक मीडिया आउटलेट की तरफ से शेयर किया गया है। दरअसल, युक्रेन में जिस तरह के हालात पैदा हो चुके हैं, ऐसे में हर रोज ऐसी कहानियां निकल कर सामने आ रही हैं जो बताती हैं कि अभी भी बहुत कुछ बचाया जा सकता है। इस युद्ध को खामियाजा वहां की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।