फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पालतू कुतिया ने एक साथ 16 पिल्लों को दिया जन्म, अब मालिक को हो रही ये परेशानी

Wed, 08 May 2019 03:11 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 08 May 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Rottweiler Dog gave birth to 16 puppies together in Britain
कुतिया ने 16 पिल्लों को दिया जन्म - फोटो : LeeMcLean/SWNS

ब्रिटेन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना के जवान की एक पालतू कुतिया ने एक साथ 16 बच्चों को जन्म दिया है। जवान इस बात से खुश तो है, लेकिन इसके साथ ही उसे अब एक परेशानी भी हो गई है। 

Rottweiler Dog gave birth to 16 puppies together in Britain
कुतिया ने 16 पिल्लों को दिया जन्म - फोटो : LeeMcLean/SWNS

दरअसल, 32 वर्षीय सेना के जवान मार्क मार्शल को उम्मीद थी कि रॉक्सी नामक उनकी कुतिया छह पिल्लों को जन्म देगी, क्योंकि जब उन्होंने स्कैन कराया था तो कुतिया के गर्भ में छह बच्चों की ही बात सामने आई थी, लेकिन उसने एक साथ 16 पिल्लों को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया। 

Rottweiler Dog gave birth to 16 puppies together in Britain
मार्शल पिल्ले के साथ - फोटो : LeeMcLean/SWNS

मार्शल अपनी पत्नी लॉरा और पांच बच्चों के साथ सेना के बैरक में चार बेडरूम वाले घर में रहते हैं। उनका परिवार तो वैसे ही बड़ा है, अब कुतिया और उसके 16 पिल्लों को भी साथ रखना उनके और उनके परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rottweiler Dog gave birth to 16 puppies together in Britain
मार्शल पिल्ले के साथ - फोटो : LeeMcLean/SWNS

हालांकि परेशानी के बावजूद मार्शल ने सभी पिल्लों के रहने की अच्छे से व्यवस्था की है। उन्होंने मिलिट्री स्टाइल वाले खाने का रेजीमेंट बनाया है, जिसमें पिल्लों के लिए खाने का समय तय किया गया है। उनकी कुतिया रॉक्सी एक समय में आठ पिल्लों को 40 मिनट तक दूध पिलाती है। उसके बाद उसे एक घंटे का ब्रेक दिया जाता है। इसके लिए मार्शल और उनके परिवार को काफी मेहनत करनी पड़ती है।  

विज्ञापन
Rottweiler Dog gave birth to 16 puppies together in Britain
- फोटो : LeeMcLean/SWNS

मार्शल और उनकी पत्नी लॉरा कुतिया रॉक्सी का तनाव दूर करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। अब चूंकि कुतिया के बच्चे ज्यादा हैं, इसलिए जानवरों के डॉक्टर की मदद से उसके पिल्लों को विशेष दूध पिलाया जाता है। पिल्ले अब आठ हफ्ते के हो चुके हैं। अब मार्शल को कोई खास परेशानी नहीं होती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed