दुनिया में ऐसे कई अजीबोगरीब कानून हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसे ही कुछ कानून इटली की राजधानी रोम में भी बने हैं। यहां खासकर पुरुषों के लिए एक ऐसा कानून बनाया गया है, जिसे जानकर आप भी कहेंगे 'ये तो बड़ा अजीब है'।
2 of 7
ट्रेवी फाउंटेन, रोम
- फोटो : Social media
दरअसल, रोम के एतिहासिक ट्रेवी फाउंटेन को ध्यान में रखते हुए कानून बनाये गये हैं। रोम की सिटी काउंसिल ने नये नियमों पर मुहर लगाते हुए कहा कि यहां हर साल लाखों की संख्या में आने वाले पर्यटकों के असामाजिक व्यवहार पर अंकुश लगाने के लिए ये नियम बनाये गये हैं।
3 of 7
ट्रेवी फाउंटेन, रोम
- फोटो : Social media
अगर पर्यटक सिटी काउंसिल द्वारा बनाये गये नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। साथ ही उनका ट्रेवी फाउंटेन वाले क्षेत्र में आना भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।
4 of 7
ट्रेवी फाउंटेन, रोम
- फोटो : Social media
नये कानून के मुताबिक, लोग ट्रेवी फाउंटेन में मुंह लगाकर पानी नहीं पी सकते हैं। इसके अलावा यहां पुरुषों के लिए शर्ट के बटन खोलकर घूमना भी प्रतिबंधित हो गया है। अगर पुरुष यहां शर्ट उतारकर सीना दिखाकर घूमते हुए पाये गये तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।
5 of 7
ट्रेवी फाउंटेन, रोम
- फोटो : Social media
ट्रेवी फाउंटेन के आसपास पर्यटकों के नाश्ता करने पर भी अफसर पूरे समय नजर रखेंगे, क्योंकि अक्सर यहां देखने को मिलता है कि पर्यटक नाश्ता करते समय एतिहासिक इमारतों और मार्बल को गंदा कर देते हैं।