फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road of Bones: दुनिया की ऐसी सड़क, जिसे बनाने में 10 लाख लोगों की हो गई मौत, कहानी जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sun, 20 Apr 2025 12:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 12:21 PM IST
सार

Road of Bones: यह सड़क एक हाइवे है, जो रूस के सुदूरवर्ती पूर्वी इलाके में स्थित है। इसका असली नाम कोलयमा हाइवे है, जो 2,025 किलोमीटर लंबा है। इस हाइवे पर अक्सर इंसानी हड्डियां और कंकाल मिलते रहते हैं।

विज्ञापन
Road of Bones Kolyma Highway construction story Know Interesting Facts and Location All Details
दुनिया की ऐसी सड़क, जिसे बनाने में 10 लाख लोगों की हो गई मौत - फोटो : Adobe Stock

Road of Bones: दुनिया में कई सड़कें किसी न किसी वजह से बेहद खास हैं। दुनिया की कोई सड़क सबसे खतरनाक है, तो कई सबसे लंबी। आमतौर पर सड़क बनाने के लिए ईंट, पत्थर से लेकर सीमेंट और डामर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी भी सड़क है, जिसे बनाने में इन चीजों के अलावा इंसानी हड्डियों का भी इस्तेमाल किया गया है? यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इसकी वजह से इस सड़क को 'रोड ऑफ बोन्स' यानी 'हड्डियों की सड़क' के नाम से जाना जाता है। 

दरअसल, यह सड़क एक हाइवे है, जो रूस के सुदूरवर्ती पूर्वी इलाके में स्थित है। इसका असली नाम कोलयमा हाइवे है, जो 2,025 किलोमीटर लंबा है। इस हाइवे पर अक्सर इंसानी हड्डियां और कंकाल मिलते रहते हैं। कई बार अलग-अलग इलाकों में इंसानी हड्डियां मिल चुकी हैं। 
 
Road of Bones Kolyma Highway construction story Know Interesting Facts and Location All Details
दुनिया की ऐसी सड़क, जिसे बनाने में 10 लाख लोगों की हो गई मौत - फोटो : Adobe Stock

दरअसल, 'रोड ऑफ बोन्स' के नाम से मशहूर इस हाइवे की कहानी भयावह है। ठंड के मौसम में इस इलाके में भारी बर्फबारी होती है, जिससे सड़कें भी ढक जाती हैं। बताया जाता है कि बर्फ की वजह से गाड़ियां सड़क पर न फिसलें, इसलिए सड़क निर्माण में बालू के साथ इंसानी हड्डियों को भी मिलाया गया था। 
 
Road of Bones Kolyma Highway construction story Know Interesting Facts and Location All Details
दुनिया की ऐसी सड़क, जिसे बनाने में 10 लाख लोगों की हो गई मौत - फोटो : Adobe Stock

इस हाइवे का निर्माण सोवियत संघ के तानाशाह कहे जाने वाले जोसेफ स्टालिन के समय में किया गया था। कहा जाता है कि इसके निर्माण में ढाई से 10 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

Predictions 2025: बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की पांच डरावनी भविष्यवाणियां, खौफ में है दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Road of Bones Kolyma Highway construction story Know Interesting Facts and Location All Details
दुनिया की ऐसी सड़क, जिसे बनाने में 10 लाख लोगों की हो गई मौत - फोटो : Adobe Stock

इसके पीछे की कहानी कुछ इस तरह है कि 1930 के दशक में इस हाइवे का निर्माण शुरू हुआ और इस काम में बंधुआ मजदूरों और कैदियों को लगाया गया। उन्हें कोलयमा कैंप में कैदी बनाकर रखा गया था।

Thar Desert: भारत के सबसे बड़े रेगिस्तान में दिखी ऐसी चीज, देखकर वैज्ञानिक हुए हैरान, दी ये चेतावनी

विज्ञापन
Road of Bones Kolyma Highway construction story Know Interesting Facts and Location All Details
दुनिया की ऐसी सड़क, जिसे बनाने में 10 लाख लोगों की हो गई मौत - फोटो : Adobe Stock

कहा जाता है कि कोलयमा कैंप में अगर कोई कैदी एक बार चला जाता था, तो उसका वहां से वापस लौटना नामुमकिन हो जाता था। जो लोग यहां से भागने की कोशिश करते थे, वो ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह पाते थे, क्योंकि या तो वो भालुओं का शिकार हो जाते थे या भयंकर ठंड से मर जाते थे या फिर भूख से। कहा जाता है कि जो कैदी मर जाते थे, उन्हें वहीं सड़क के अंदर ही दफ्न कर दिया जाता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed