फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: आस्ट्रेलिया में मिली दुर्लभ मछली, हाथों से चलती है, रंग देखकर वैज्ञानिक हैरान

Mon, 27 Dec 2021 04:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Reascher discovered rare pink walking fish with hands in tasmania australia Scientists surprised to see color
आस्ट्रेलिया में मिली दुर्लभ मछली - फोटो : Twitter @jaggirm

ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों के हाथ एक दुर्लभ मछली लगी है। यह मछली ऑस्ट्रेलिया में तस्मानिया के तट पर मिली जो 22 सालों में पहली बार दिखाई दी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह मछली हाथों से चलती है और इसका रंग गुलाबी है। साल 1999 में तस्मानिया में आखिरी बार इस मछली को देखा गया था। अभी तक यह मछली सिर्फ पांच बार देखी गई है। ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने समुद्र की गहराई में कैमरे से इस दुर्लभ मछली को तस्मान फ्रैक्चर मरीन पार्क में देखा। 



कुछ दिनों पहले ही यह मछली दुर्लभ श्रेणी में रखी गई है। इस मछली का उन मछलियों की प्रजाति से ताल्लुक है जिनका मुंह चौड़ा होता था। पहले संभावना जताई जाती थी कि यह मछली उथले पानी में रहती है, लेकिन तस्मानिया में यह मछली समुद्र में 120 मीटर नीचे पाई गई है। इस मछली के लंबे हाथ हैं जिससे वह समुद्र में नीचे चलती है। इसके अलाना यह दुर्लभ मछली तैर भी सकती है। 

Reascher discovered rare pink walking fish with hands in tasmania australia Scientists surprised to see color
आस्ट्रेलिया में मिली दुर्लभ मछली - फोटो : Twitter @jaggirm


इस मछली की खोज यूनिवर्सिटी ऑफ तस्मानिया के प्रोफेसर नेविल्ले बैरेट और उनकी टीम ने की है। इस दुर्लभ मछली की खोज करने वाले शोधकर्ताओं ने बताया कि मरीन पार्क की तलहटी में कोरल, झींगा और मछलियों की अन्य प्रजाति के सर्वेक्षण के लिए कैमरा डाला गया था। इस कैमरे से मिले फुटेज के निरीक्षण के दौरान यह गुलाबी मछली नजर आई। इस रिकॉर्डिंग में देखा गया कि यह मछली पहाड़ से निकलने वाली एक चट्टान में थी। 

Reascher discovered rare pink walking fish with hands in tasmania australia Scientists surprised to see color
आस्ट्रेलिया में मिली दुर्लभ मछली - फोटो : Twitter @jaggirm

वीडियो में कुछ देर दिखने के बाद यह मछली तैरते हुए आगे चली गई। प्रोफेसर नेविल्ले बैरेट ने बताया कि उन्होंने एक हाथ से चलने वाली मछली की खोज की है। ऑस्ट्रेलिया में इस मरीन पार्क का निर्माण समुद्री जीवों पर शोध के लिए किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Reascher discovered rare pink walking fish with hands in tasmania australia Scientists surprised to see color
आस्ट्रेलिया में मिली दुर्लभ मछली - फोटो : iStock

इससे पहले वैज्ञानिकों ने एक समुद्री राक्षस को खोजा था जो डायनासोर के समय का है जिसकी लंबाई 55 फीट तक है। इचिथ्योसॉर नाम का यह जीव समुद्री मछली का ही एक प्रकार है। इसकी खोपड़ी का आकार 6.5 फीट है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed