कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे घर में ही कई ऐसी चीजें होती हैं, जो बेहद ही नायाब होती हैं, लेकिन उनके बारे में हमें पता नहीं होता और जब पता चलता है तो हम चौंक जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है फ्रांस के कॉम्पैनियन शहर में रहने वाली एक महिला के साथ, जिसकी रसोई में सालों में एक पेंटिंग टंगी हुई थी, लेकिन उसे उसकी कीमत नहीं पता थी और जब पता चली तो वो एक झटके में ही करोड़पति बन गई।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दरअसल, फिलोमेन वोल्फ नामक महिला ने पेंटिंग को अपनी रसोई में गैस चूल्हे के ऊपर टांग रखा था। उसने बताया कि वो उसे साधारण पेंटिंग मानती थी। परिवार ने धार्मिक प्रतीक के तौर पर उसे घर में रखा था। उसे इस पेंटिंग के महत्व के बारे में तब पता चला, जब वो अपना घर बेच रही थी।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : needpix.com
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने इसी साल जून में अपना पुराना घर बेचकर नया घर लेने की योजना बनाई थी। चूंकि महिला का घर साल 1960 में बना था, इसलिए उसने घर में रखे सामान की कीमत लगाने के लिए नीलामी विशेषज्ञों को बुलाया। इस दौरान विशेषज्ञों ने पेंटिंग की जो कीमत लगाई, उसे सुनकर वो चौंक गई।
4 of 6
सिमाबुए और उनकी दुर्लभ पेंटिंग
- फोटो : Social media
नीलामी विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पेंटिंग 13वीं सदी की है। माना जा रहा है कि इसे वर्ष 1280 में बनाया गया था। इस पेंटिंग को इटली के मशहूर पेंटर चिमाबुए की कृति बताया जा रहा है। चिमाबुए को सेनी-डी-पेपो के नाम से भी जाना जाता है।
5 of 6
सिमाबुए की अन्य दुर्लभ पेंटिंग्स
- फोटो : Social media
इस पेंटिंग की कीमत 31 करोड़ रुपये से 46 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। इसकी लंबाई 26 सेंटीमीटर और चौड़ाई 20 सेंटीमीटर है। जानकारी के मुताबिक, सेनी-डी-पेपो ने ईसाई समुदाय के जज्बातों को दर्शाते हुए इसी तरह की कुल आठ पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग भी उन्ही में से एक है। ऐसी ही दो पेंटिंग इस वक्त लंदन की नेशनल गैलरी में रखी हुई हैं।