फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: राजस्थान का एक ऐसा गांव, जहां आज तक कोई भी नहीं हुआ संक्रमित, जानिए वजह

Fri, 23 Apr 2021 04:06 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 23 Apr 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
rajasthan sukhpura village has zero coronavirus case know how to people protect by covid19
इस गांव में कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं - फोटो : सोशल मीडिया

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। देश के तकरीबन हर राज्य इस समय ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों में बेड्स की कमी और कोरोना से हो रही मौत का सामना कर रहे हैं। हालांकि, इस भयावह माहौल में एक गांव ऐसा भी है, जहां आजतक कोरोना के एक भी केस नहीं आए हैं। यह गांव कोरोना महामारी से पूरी तरह से सुरक्षित है। आइए जानते हैं इस गांव के बारे में...

rajasthan sukhpura village has zero coronavirus case know how to people protect by covid19
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दरअसल, हम राजस्थान के सीकर जिले में पड़ने वाले सुखपुरा गांव की बात कर रहे हैं। राजस्थान का यह गांव खुद को महामारी से बिल्कुल सुरक्षित रखा है, जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह है यहां के रहने वाले लोगों का अनुशासन और सावधानी। पिछले साल जब कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगा था, तो गांव के लोगों ने सभी मुख्य रास्तों को बंद कर दिया था। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की जांच भी शुरू कर दी थी।

rajasthan sukhpura village has zero coronavirus case know how to people protect by covid19
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

एक ओर दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण को झेल रही है, तो दूसरी ओर अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में बसे करीब 3000 की आबादी वाले सुखपुरा गांव में अब तक संक्रमण के एक भी केस सामने नहीं आए हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान गांव के लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर सभी रास्तों को बंद कर दिया था और गांव के बाहर ही आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेंटर बना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajasthan sukhpura village has zero coronavirus case know how to people protect by covid19
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों के लिए ग्रामीणों ने खाने-पीने का भी प्रबंध किया था। इसके साथ ही गांव में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। इन्हीं सब वजहों से गांव के सभी लोग कोरोना को लेकर आज भी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
rajasthan sukhpura village has zero coronavirus case know how to people protect by covid19
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कोरोना के कारण राजस्थान में भी हालात काफी खराब हो गए हैं। लेकिन सुखपुरा गांव ना केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में सुरक्षित रहने का मिसाल पेश कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed