Putin's Top Secret Reveal: रूस और यूक्रेन के बीच भयानक युद्ध जारी है। रूस के हमले से यूक्रेन में तबाही मची हुई है। दोनों देशों के बीच तीन महीने से जंग चल रही है, लेकिन कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। इस जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही है। पुतिन का जीवन रहस्यों से भरा हुआ है। पुतिन के जीवन, सेहत और रणनीति के बारे में सिर्फ कुछ ही लोगों को जानकारी होती है।
अब इस बीच ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 के प्रमुखों ने एक ऐसा चौंकाने वाला दावा किया है जिसने दुनिया में हलचल मचा दी है। ब्रिटिश अधिकारियों के दावे पर यकीन करना मुश्किल है। ब्रिटिश अधिकारियों के दावे के पहले पुतिन को लेकर कई तरह के दावे किए जा चुके हैं, लेकिन इस खबर ने हलचल मचा दी है। ब्रिटिश अधिकारियों के दावे के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
2 of 7
पुतिन की हो चुकी है मौत!
- फोटो : पीटीआई
ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 के प्रमुखों ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पुतिन की मौत (Death of Putin) हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन का हमशक्ल सार्वजनिक समारोहों में उनके स्थान शामिल हो रहा है। ब्रिटिश अधिकारियों के दावे ने सनसनी मचा दी है।
3 of 7
पुतिन की हो चुकी है मौत!
- फोटो : @mfa_russia1
ब्रिटिश खुफिया अधिकारियों का कहना है कि पुतिन की मौत के रहस्य को उनके साथी दुनिया से कई हफ्तों या महीनों तक छिपा कर रखेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में एक खुफिया सूत्र के हवाले से कहा गया है कि सार्वजनिक समारोहों में जो अभी पुतिन दिखाई दे रहे हैं उसको पहले ही रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने संभावना जताई है कि पुतिन की मौत हो चुकी है और सत्ता पर उनका हमशक्ल राज कर रहा है।
4 of 7
पुतिन की हो चुकी है मौत!
- फोटो : Twitter @KremlinRussia_E
इस मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहुत अधिक बीमार हैं। अगर पुतिन मर जाते हैं, तो यह कई हफ्तों या कई महीनों तक छिपाकर रखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि यह भी संभावना है कि उनकी पहले ही मौत हो चुकी हो। यह पता लगा पाना असंभव है।
5 of 7
पुतिन की हो चुकी है मौत!
- फोटो : twitter @@KremlinRussia_E
माना जाता है कि पुतिन ने बीमारी के दौरान हमशक्लों का इस्तेमाल किया और अब क्रेमलिन ऐसा ही कर रहा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्र ने बताया है कि वरिष्ठ अधिकारियों का एक छोटा ग्रुप है जिसके मुखिया पुतिन हैं। यह ग्रुप उनके प्रति बेहद वफादार है।