फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: पुणे के खगोलविदों ने अंतरिक्ष में खोजे दुर्लभ तारे, सूर्य से भी ज्यादा हैं गर्म, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Tue, 23 Nov 2021 12:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Nov 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
pune astronomers discover rare stars in space which warmer than the sun know all details about this
खगोलविदों ने अंतरिक्ष में खोजे दुर्लभ तारे - फोटो : Pixabay

अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे वैज्ञानिक हर दिन नए खुलासे करते हैं। अब इसी कड़ी में वैज्ञानिकों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। उन्होंने अंतरिक्ष में अनोखे तारों की खोज की है जो सूर्य से भी ज्यादा गर्म है। भारत के पुणे स्थित नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स के अंतरिक्ष यात्रियों की टीम ने यह खोज की है। इन तारों का मेन सीक्वेंस रेडियो पल्स एमिटर्स या MRPs वर्ग से संबंध है। 

अंतरिक्ष के बारे में खोज कर रहे वैज्ञानिकों ने जायंट मीटरवेव रेडियो पल्स की सहायता से यह बड़ी खोज की है। सबसे बड़ी बात यह है कि अंतरिक्ष में सिर्फ 15 MRPs की खोज की जा सकी है। सूर्य से मेन सीक्वेंस रेडियो पल्स’ एमिटर्स अधिक गर्म रहने वाले तारे हैं। इनसे मैग्नेटिक फील्ड्स के बड़े आकार का उत्सर्जन होता है। यह सितारों पर बहने वाली हवाओं से ज्यादा ताकतवर होते हैं। 

pune astronomers discover rare stars in space which warmer than the sun know all details about this
खगोलविदों ने अंतरिक्ष में खोजे दुर्लभ तारे - फोटो : Pixabay

तारों के अपने उत्सर्जन के इस व्यवहार की वजह से इनसे चमकीली रेडियो पल्स तैयार होती है। यह रात में किसी द्वीप पर लाइटहाउस की तरह दिखता है। पुणे के खगोलविदों ने सिर्फ इसी साल 11 में से 8 तारों की खोज की है। 

pune astronomers discover rare stars in space which warmer than the sun know all details about this
खगोलविदों ने अंतरिक्ष में खोजे दुर्लभ तारे - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस खोज से MRPs दुर्लभ खगोलीय पिंड हैं यह धारणा समाप्त हो सकती है।  वैज्ञानिकों ने MRPs को पहली बार साल 2002 में खोजा था। जानकारों का कहना है कि GMRT की ताकत बढ़ने की वजह से यह बड़ी खोज हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pune astronomers discover rare stars in space which warmer than the sun know all details about this
खगोलविदों ने अंतरिक्ष में खोजे दुर्लभ तारे - फोटो : Pixabay

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर पूनम चंद्रा का कहना है कि यह बड़ी कामयाबी uGMRT की उच्च संवेदनशीलता को रणनीतिक अवलोकन तकनीक से मिलाने के बाद मिली है। उन्होंने बताया कि उत्पन्न होने वाली बाधाओं को इससे दूर किया गया और कॉस्मिक एंटाइटीज को देखा जा सका। 

विज्ञापन
pune astronomers discover rare stars in space which warmer than the sun know all details about this
खगोलविदों ने अंतरिक्ष में खोजे दुर्लभ तारे - फोटो : Pixabay

पुणे के शोध केंद्र ने कहा कि दुनिया का सबसे संवेदनशील टेलीस्कोप uGMRT हाई-रेजोल्यूशन की तस्वीरें खींच सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे आगे शोध को बढ़ावा मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed