अमेरिका के शिकागो में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बर्बरता की सारी हदें लांघ देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां एक गर्भवती लड़की की हत्या के बाद उसके पेट से अजन्मा बच्चा निकाल लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक मां-बेटी शामिल हैं, पुलिस ने तीसरा आरोपी महिला के प्रेमी को बनाया है।
2 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
शिकागो पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि घटना बीती 23 अप्रैल की है। 19 वर्षीय गर्भवती मार्लेना ओचाओ लोपेज को कुछ सामान देने के बहाने उसकी एक परिचित 46 साल की महिला क्लारिसा फिग्युरोआ ने अपने घर बुलाया। क्लारिसा ने उसे कहा कि वे उसे बच्चे के काम आने वाला सामान मुफ्त में देंगे। ये बात जानकर मार्लेना ओचाओ लोपेज वहां पहुंच गई।
3 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
लेकिन इसके उलट क्लारिसा फिग्युरोआ ने अपनी 24 वर्षीय बेटी डेसीरी के साथ मिलकर गर्भवती मार्लेना ओचाओ लोपेज की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उन दोनों ने मार्लेना का पेट चीरकर उसके गर्भ से बच्चे को निकाल लिया। इस घटना के बाद क्लारिसा फिग्युरोआ ने इमरजेंसी नंबर पर फोन किया और दावा किया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है जो सांस नहीं ले पा रहा है।
आपातकालीन सेवा के माध्यम से नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बच्चे की हालात के बारे में पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान उन्हें मार्लेना के लापता होने की सूचना मिल चुकी थी, पुलिस मार्लेना को तलाश कर रही थी।
5 of 8
chicago police
- फोटो : Social Media
पुलिस की छानबीन में अहम मोड़ तब आया जब पुलिस को मार्लेना और क्लारिसा फिग्युरोआ के बीच सात मई को फेसबुक पर हुई बातचीत के बारे में पता चला। उसी बातचीत में क्लारिसा ने मार्लेना ओचाओ लोपेज को अपने घर बुलाया था। इस बात का खुलासा होते ही पुलिस बीते मंगलवार की रात को फिग्युरोआ के घर पहुंची और तलाशी ली।
