फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: मोबाइल चोरी होने पर अपनाएं यह तरीका, चोर खुद वापस कर देगा फोन, IPS अधिकारी ने बताया कैसे, वीडियो वायरल

Wed, 07 Jun 2023 07:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 07:47 PM IST
सार

वीडियो को एक आईपीएस अधिकारी ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में अधिकारी ने बताया है कि मोबाइल चोरी होने के बाद क्या तरीका अपनाएंगे, जिससे चोर मोबाइल वापस करने के लिए मजबूर हो जाएगा। 

विज्ञापन
phone chori complaint online ips tweet easy way to find theft mobile watch viral video
easy way to find theft mobile - फोटो : iStock

Easy Way To Find Theft Mobile: हम लोगों में कई ऐसे लोग होंगे, जिनके मोबाइल कभी न कभी चोरी हुए होंगे या खोए होंगे। मोबाइल खोने के बाद हमारे मन में यही सवाल आता है कि क्या वह वापस मिलेगा? ज्यादातर लोग फोन के मिलने की उम्मीद छोड़ देते हैं, क्योंकि फोन चोरी होने के बाद मन में यही ख्याल आता है कि अब नहीं मिलेगा। मोबाइल चोरी होने के बाद सबसे बड़ा डर उसमें मौजूद हमारी जानकारियों के चले जाने का होता है। 



सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तरीका बताया गया है। यह तरीका अपनाने पर आपको मोबाइल मिल सकता है। इस वीडियो को एक आईपीएस अधिकारी ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में अधिकारी ने बताया है कि मोबाइल चोरी होने के बाद क्या तरीका अपनाएंगे, जिससे चोर मोबाइल वापस करने के लिए मजबूर हो जाएगा। 

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अशोक कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (@AshokKumar_IPS) से छह जून को यह वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक लिंक शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, मेरा मोबाइल गुम हो गया है! सबसे पहले, चिंता न करें। यदि आपके पास समय की कमी है और आप पुलिस के पास नहीं जा सकते हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी। इस चोरी की शिकायत के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपनी शिकायत दर्ज करें। इससे चोर आपके मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएगा और उसे वापस करने के लिए मजबूर होगा।

Poison Hemlock: इस पौधे को खिलाकर दी जाती थी मौत की सजा, दो पत्तियां भी ले सकती हैं जान

यह वायरल वीडियो सिर्फ 45 सेकेंड का है, जिसमें बताया गया है कि चोरी हो चुके फोने को किस तरह ब्लॉक करना है। आप सबसे पहले फोन का बिल, एफआईआर की कॉपी और मोबाइल का IMEI नंबर इकट्ठा कर लें। 
 

Aliens News: अमेरिका के पास हैं एलियन के जहाज, यूएस के पूर्व खुफिया अधिकारी का चौंकाने वाला दावा

इसके बाद आप ceir.gov.in वेबसाइट पर जाइए और 'चोरी या गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक करें' का ऑप्शन चुनिए। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा। उसमें पूछी गई जानकारी को भरिए। अगर इस प्रक्रिया को करने के बाद आपका खोया फोन वापस मिला है तो कृपया कमेंट में बताएं। 

अधिकारी के पोस्ट पर लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं होता है। एक शख्स ने लिखा है कि अच्छी जानकारी है, लेकिन कड़वा सच है कि आम आदमी का मोबाइल चोरी होने या खो जाने के बाद कभी वापस नहीं मिलता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed