{"_id":"5c6d43ccbdec224b6e13ad5a","slug":"people-baths-in-crude-oil-in-azerbaijan-for-therapeutic-treatments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां तेल से भरे बाथटब में नहाने के लिए दुनियाभर से आते हैं लोग, वजह है बेहद खास","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
यहां तेल से भरे बाथटब में नहाने के लिए दुनियाभर से आते हैं लोग, वजह है बेहद खास
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
crude oil Bath
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक तो आपने सिर्फ पानी और दूध से ही लोगों के नहाने की बातें सुनी होंगी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां लोग कच्चे तेल से भरे बाथटब में नहाते हैं। यहां सिर्फ तेल से नहाने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इसकी वजह बेहद ही खास है।
2 of 5
crude oil Bath
- फोटो : Social media
ईरान के पास स्थित देश अजरबेजान के नाफतलान शहर में एक ऐसा हेल्थ सेंटर है जहां लोग कच्चे तेल से भरे बाथटब में नहाते हैं। माना जाता है कि यहां नहाने से 70 से अधिक बीमारियां दूर हो जाती हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि क्रूड ऑयल न्यूरोलॉजिकल और स्किन संबंधी परेशानियों के लिए लाभदायक होता है।
3 of 5
crude oil Bath
- फोटो : Social media
नाफतलान शहर के इस हेल्थ सेंटर में स्किन की बीमारियों के अलावा लोग गठिया और नस संबंधी रोग भी दूर करने के लिए आते हैं। यहां क्रूड ऑयल का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर उपचार किया जाता है। इसमें सबसे लोकप्रिय तरीका है बाथटब में नहाना। इसके लिए एक मरीज करीब 40 डिग्री तापमान पर 130 लीटर तेल में नहाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
crude oil Bath
- फोटो : Social media
कई लोगों का मानना है कि यहां गर्म तेल से नहाने से उनकी हड्डियों के जुड़ाव में काफी आराम महसूस हुआ। हालांकि तेल से भरे बाथटब में नहाने की एक समय-सीमा है। उससे ज्यादा देर तक लोगों को बाथटब में बैठने नहीं दिया जाता, क्योंकि उसमें मौजूद अलग-अलग केमिकल की वजह से अधिक देर नहाने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है, यहां तक की इंसान की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
crude oil Bath
- फोटो : Social media
इस हेल्थ सेंटर के डॉक्टरों के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में यहां हजारों लोग अपना इलाज करवा चुके हैं और उन्हें अपने रोग में काफी आराम भी मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि एक मरीज को एक दिन में सिर्फ एक बार ही नहाने की इजाजत दी जाती है और वह भी सिर्फ 10 मिनट के लिए। इसका कोर्स 10 दिन का होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।