पाकिस्तानी लड़की की पॉवरी हो रही है (Pawri ho rahi hai) मीम के धमाल मचाने के बाद अब एक नाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लाहौर शहर का एक नाई हथौड़े, धारदार चाकू और आग से बालों को इतनी खूबसूरती से कतरता है कि देखने वाले हैरत में पड़ जाते हैं। सबसे खास बात, तो ये है कि इस तरह बाल काटने से लोगों को चोट क्या एक खरोंच तक नहीं आती है।
2 of 5
अली अब्बास
- फोटो : Facebook/ARY News
वायरल हो रहे इस वीडियो लाखों लोग देख चुके हैं। अनोखे तरीके से बाल काटने वाले इस नाई का नाम अली अब्बास है। पाकिस्तान की ARY News से बात करते हुए अली अब्बास ने कहा कि वह हर दिन बाल काटने के लिए नए तरीके अजमाते हैं। अली अब्बास नए तरीकों की पूरी ट्रेनिंग भी लेते हैं, ताकि किसी ग्राहक को चोट न पहुंचे।
3 of 5
हथौड़े-चाकू से बालों की कटाई
- फोटो : Facebook/ARY News
अली अब्बास ने कसाईयों वाले चाकू और हथौड़ा का उपयोग कर बाल काटने का नया प्रयोग किया। इस तरीके से बाल काटते देख एक ग्राहक ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। बड़ी कम समय में ही इस वीडियो के कारण अली अब्बास पूरे लाहौर में मशहूर हो गए। उनकी दुकान पर इन दिनों इस तरीके से बाल कटवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सामान्य तौर पर बालों की लेयरिंग करने के लिए नाई कैंची का उपयोग करते हैं, लेकिन अली अब्बास ने कांच के टुकड़ों का उपयोग करके बालों को लेयर देने का एक अनूठा तरीका अपनाया है। अली अब्बास ने कहा कि वह अपने काम को दिल से करते हैं और उसकी सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
5 of 5
हथौड़े-चाकू से बालों की कटाई
- फोटो : Facebook/ARY News
बता दें कि अली अब्बास के ग्राहक केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी हैं। एक महिला कस्टमर ने बताया कि शुरूआत में वह इस तरीके से बाल कटवाने की वजह से काफी घबरा गई थी, लेकिन समय के साथ अब सबकुछ सामान्य लगने लगा है।