फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के सबसे लंबे इंसान को नहीं मिल रही दुल्हन, देखते ही लड़कियां कर देती हैं शादी से इनकार

Mon, 28 Jan 2019 05:17 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 28 Jan 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Pakistan tallest man Zia Rashid is not getting bride because of his height
Zia Rashid Pakistan - फोटो : Social media

पाकिस्तान के जिया राशिद देश के सबसे लंबे इंसान हैं। यह उनके लिए एक उपलब्धि है, लेकिन अब यही उपलब्धि उनके लिए अभिशाप जैसी बन गई है। पूरे पाकिस्तान में उनके हाइट की दुल्हन ही नहीं मिल रही है, जिससे वो शादी कर सकें। इस बड़ी समस्या से राशिद काफी परेशान हैं। 

Pakistan tallest man Zia Rashid is not getting bride because of his height
Zia Rashid Pakistan - फोटो : Social media

मुल्तान के रहने वाले 23 वर्षीय राशिद को आज पूरा पाकिस्तान जानता है। उन्हें बड़े-बड़े इवेंट्स में बुलाया जाता है। यहां तक कि कई कंपनियां भी उन्हें अपने यहां बुलाती हैं। लेकिन परेशानी की बात ये है कि जब उनका रिश्ता किसी लड़की के घर जाता है तो वहां से उन्हें इनकार के अलावा और कुछ नहीं मिलता। 

Pakistan tallest man Zia Rashid is not getting bride because of his height
Zia Rashid Pakistan - फोटो : Social media

राशिद की लंबाई 8 फिट है। वह दुनिया के सबसे लंबे आदमी से महज 3 इंच ही छोटे हैं, लेकिन ये हाइट ही उनके लिए आज सबसे बड़ी समस्या बन गई है। राशिद के साथ-साथ उनके परिवार वाले भी अब इस समस्या से काफी परेशान हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan tallest man Zia Rashid is not getting bride because of his height
Zia Rashid Pakistan - फोटो : Social media

राशिद आसपास के इलाके में इतने फेमस हैं कि लोग अक्सर उनसे मिलते आते हैं और सेल्फी भी लेते हैं। आपको बता दें कि राशिद की लंबाई की वजह से न तो उनकी नाप के जूते मिलते हैं और न ही कपड़े। ये सारी चीजें उनके लिए कराची से मंगाई जाती हैं। 

विज्ञापन
Pakistan tallest man Zia Rashid is not getting bride because of his height
Zia Rashid Pakistan - फोटो : Social media

राशिद जब 10 साल के थे, तभी उनकी लंबाई बेतहाशा बढ़ने लगी थी। दरअसल, वो कैल्सियम डिफिसिएंसी से ग्रस्त थे। पाकिस्तानी मीडिया ने भी राशिद की शादी वाली परेशानी को बयां किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed