फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो सबसे बड़ा ड्रग माफिया, जिसके पैसों में लग जाती थी दीमक

Mon, 07 Sep 2020 09:00 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 07 Sep 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
pablo escobar most dreaded drug mafia in world who killed 15 thousand people for business
दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स एंगल ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है। बॉलीवुड और ड्रग कनेक्शन कोई नहीं बात नहीं है। अवैध ड्रग्स का कारोबार इतना पुराना और बड़ा है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे कई ड्रग्स माफिया हैं, जिनपर पुरी दुनिया में ड्रग्स बिजनेस चलाने के आरोप लगे हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया के मशहूर ड्रग्स माफिया की कहानी बताएंगे, जिसने बिजनेस में दिक्कत करने वाले हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

pablo escobar most dreaded drug mafia in world who killed 15 thousand people for business
दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हम जिस ड्रग्स माफिया की बात कर रहे हैं, उसका नाम है पाब्लो एमिलियो एस्कोबार गैविरिया। पाब्लो एस्कोबार को पूरी दुनिया में किंग ऑफ कोकेन के नाम से जाना जाता था। अमेरिका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के एजेंट रहे स्टीव मर्फी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि पाब्लो के पास पैसों का अथाह भंडार था। इतना ही नहीं पाब्लो को मारने के लिए दुश्मनों ने 16 अरब रुपये खर्च कर दिए थे।

pablo escobar most dreaded drug mafia in world who killed 15 thousand people for business
दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया - फोटो : सोशल मीडिया

2 दिसंबर 1993 को पाब्लो एस्कोबार को कोलंबिया पुलिस ने मार गिराया गया था। लेकिन मौत से पहले उसने पुलिस और सैनिकों को खूब छकाया था। पाब्लो ने कोलंबिया में भीषण आतंक मचा रखा था। कार उड़ाना या किसी बड़े नेता की जान लेना उसके लिए मामूली बात हो गई थी। उसका सपना था कि वो कोलंबिया का राष्ट्रपति बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
pablo escobar most dreaded drug mafia in world who killed 15 thousand people for business
दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया - फोटो : सोशल मीडिया

1970 के दशक में पाब्लो कोकेन के अवैध कारोबार में आया था और माफिया के साथ मिलकर मेडेलिन कार्टेल बनाया था। पाब्लो एस्कोबार के ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने सरकार पर दबाव बनाकर अपने लिए खास जेल खुद ही तैयार कराई थी। उसने यह शर्त रखी थी कि जेल के कुछ किलोमीटर तक पुलिस नहीं आ सकती है।

विज्ञापन
pablo escobar most dreaded drug mafia in world who killed 15 thousand people for business
पाब्लो का घर - फोटो : सोशल मीडिया

पाब्लो के पास 800 से ज्यादा मकान थे। उसके पास 6500 वर्ग फीट का बंगला अमेरिका में था, जो फ्लोरिडा के मियामी बीच पर स्थित था। इतना ही नहीं उसने कैरिबियन में आइला ग्रांदे नाम का कोरल द्वीप खरीद लिया था। एक समय ऐसा था कि अमेरिका में सप्लाई होने वाले कोकीन के 80 फीसदी हिस्से पर पाब्लो का कंट्रोल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed