Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन गेम (Optical Illusion Game) सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलते हैं। इस गेम को ज्यादातर लोग खेलना पसंद करते हैं। इसे खेलने के लिए तेज दिमाग चाहिए होता है। इसके साथ ही इस गेम को खेलने से इंसान के दिमाग का कसरत होता है। सोशल मीडिया पर अक्सर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऐसी तस्वीरों को लोगों के दिमाग को घुमा देने और उनकी ऑब्जर्वेशन स्किल को टेस्ट लेने के लिए बनाया जाता है।
Optical Illusion: हिम्मत है तो इस तस्वीर में छिपे कुत्ते को आठ सेकेंड के अंदर ढूंढकर दिखाइए
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को आर्टिस्ट ऐसे डिजाइन करते हैं या कहें बेहद चालाकी से इनमें चीजों को छिपा देते हैं। ऐसी तस्वीरों में छिपी पहेलियों को खोजने का चैलेंज दिया जाता है। इस तस्वीर में एक लोमड़ी को बत्तखों का शिकार करते हुए दिखाया गया है। लोमड़ी के डर से एक कुत्ता कहीं पर छिपा है जिसे ढूंढने के लिए आठ सेकेंड का समय दिया गया है। अगर आप कुत्ते को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।
कई ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं, तो कुछ तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना होता है। हालांकि ऐसी तस्वीरें लोगों के दिमाग को घूमाकर रख देती हैं। लोगों को समझ में नहीं आता है कि आखिर इसमें क्या छिपा है या उन्होंने पहले क्या देखा। बहुत कोशिशों के बाद भी ज्यादातर लोग ऑप्टिकल इल्यूजन को हल नहीं कर पाते हैं।
Weird Village: दुनिया का अनोखा गांव, जहां घर के बाहर नहीं खेलते हैं बच्चे, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
इस तस्वीर में शिकार कर रही लोमड़ी के डर से छिपा कुत्ता बहुत कोशिश करने के बाद भी लोगों को कहीं नहीं दिख रहा है। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों का धोखा देने वाली तस्वीरें।
Aliens Report: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? पेंटागन की इस रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
इन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें दिखती नहीं हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का अधिकतर लोग गलत जवाब देते हैं। इस वायरल तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। आप कुत्ते को इस तस्वीर में आसानी से देख सकते हैं।