Optical Illusion For IQ Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें अक्सर देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज आंखों को धोखा देने का काम करती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली फोटोज को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर इस तस्वीर में क्या है? इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का बेहद कम लोग सही जवाब दे पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें कितनी बिल्लियां कहां पर छिपी हैं? तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद शायद ही सही जवाब दे पाएं। आइए देखते हैं कि तस्वीर में बिल्लियां कहां पर छिपी हैं?
Viral Video: वायरल होने के लिए सिर पर जलता चूल्हा रख बनाई रोटी, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर
Viral Video: यूरोप में गन्ने के रस का ठेला लगाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
2 of 5
वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन
- फोटो : Adobe Stock
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर को लोग खूब पसंद करते हैं। इसके साथ ही इनमें मिले चैलेंज को पूरा करने में लोगों को मजा भी आता है। हालांकि चैलेंज को बहुत कम लोग ही पूरा कर पाते हैं। अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इस तस्वीर में कितनी बिल्लियां हैं और वो कहां पर छिपी हैं? आप अपनी नजर को चारों तरफ दौड़ाइए और उन्हें खोजिए। बिल्लियाें को खोजने के लिए आपको 12 सेकेंड का समय दिया गया है।
3 of 5
ऑप्टिकल इल्यूजन क्विज
- फोटो : Adobe Stock
तस्वीर में छिपी बिल्लियाें को आप जितनी जल्दी खोजेंगे, आपका दिमाग उतना ही तेज माना जाएगा। बिल्लियाें को खोजने में लोगों का दिमाग घूम गया है। अगर इस तस्वीर को बाज की नजर से देखते हैं तो आसानी से छिपी बिल्लियाें को खोज पाएंगे।
4 of 5
ऑप्टिकल इल्यूजन ब्रेन टेस्ट
- फोटो : Adobe Stock
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजें अक्सर हमारे सामने होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती हैं। इस वायरल तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है जिसको देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। हालांकि ऐसे तस्वीरें हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत कराती हैं। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है।
5 of 5
वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
यह वायरल तस्वीर देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसमें छिपी बिल्लियों को खोजना मुश्किल काम है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत पड़ेगी, तभी आप बिल्लियों को खोज सकते हैं। अगर आप बिल्लियों को नहीं खोज पाते हैं, तो खबर की इस आखिरी तस्वीर में लाल घेरे के अंदर देख सकते हैं कि कितनी बिल्लियां हैं।