Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photo) वायरल होती हैं जिनमें कोई न कोई पहेली छिपी होती है। तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजने के लिए एक समयसीमा निर्धारित की जाती है जिसके अंदर उन्हें खोजने का चैलेंज दिया जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन में पहेलियों को हल करने में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं। इन तस्वीरों को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि देखने के बाद दिमाग चकरा जाता है।
Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपा है हिरण, क्या आप 13 सेकेंड में खोज सकते हैं
दरअसल इस तरह की तस्वीरों को देखने के बाद लोग भ्रमित हो जाते हैं। इनमें छिपी चीजें नजर नहीं आती हैं। छिपी चीजों को खोजने में दिमाग का दही हो जाता है। क्या आप यह ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट देना चाहते हैं? अगर आप अपने दिमाग को टेस्ट करने के लिए तैयार हैं, तो तस्वीर में हिरण को खोजिए।
इस तस्वीर में पहाड़ नजर आ रहा है जिस पर घना जंगल है। इस घने जंगल में बहुत सारे पेड़ हैं और मैदान पर घास है। इन्हीं पेड़ों के बीच एक तरफ हिरण छिपकर खड़ा है। अब आप तस्वीर को गौर से देखिए आपको हिरण आसानी से दिख जाएगा। अब देखना है कि क्या आप 13 सेकेंड के अंदर हिरण को ढूंढ लेते हैं?
Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपा है हिरण, क्या आप 13 सेकेंडे में खोज सकते हैं
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में ज्यादातर लोग हिरण को खोजने में फेल हो चुके हैं। उनका कहना है कि तस्वीर में हिरण कहीं नजर नहीं आ रहा है। लेकिन कुछ लोगों ने तस्वीर में हिरण को खोज लिया है। अगर आप हिरण को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आपका दिमाग तेज है और किसी भी पहेली को आसानी से हल कर सकते हैं।
Mars InSight lander: मंगल ग्रह से नासा के लिए आया खास मैसेज, जानिए किसने कहा- मेरी चिंता मत करो
तस्वीर में हिरण का रंग पेड़-पौधों से मिलता जुलता है जिसकी वजह से उसे खोजने में कठिनाई हो रही है। तस्वीर में गौर से देखिए हिरण बाईं तरफ एक पेड़ के आगे खड़ा है और सामने की तरफ देख रहा है। अगर आप हिंट देने के बाद भी नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आप लाल घेरे के अंदर हिरण को देख सकते हैं।