Optical Illusion: इन दिनों सोशल मीडिया पर कई ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का सिर घूम जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के लिए सही जवाब देना कठिन होता है। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का एक फीसदी लोग ही सही जवाब देते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है।
इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सही उदाहरण कह सकते हैं। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि आपको इसमें कौन सा जानवर दिख रहा है। तस्वीर में एक मगरमच्छ छिपा हुआ है। तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद शायद ही सही जवाब दे पाएं। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में कौन सा जानवर छिपा हुआ है।
2 of 5
इन पत्तियों में छिपा है खतरनाक मगरमच्छ
- फोटो : Twiiter @ashiki_patel
हम एक बार फिर आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर लेकर आए हैं। अगर आप अपना या किसी और का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है। तस्वीर देखने में सामान्य है, लेकिन इसमें छिपे जानवर को खोजना बेहद कठिन काम है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ेगा। तभी आप सही जवाब दे पाएंगे।
3 of 5
इन पत्तियों में छिपा है खतरनाक मगरमच्छ
- फोटो : Twiiter @ashiki_patel
इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में पत्तियों के बीच एक खतरनाक मगरमच्छ छिपा हुआ है। अब आपको इस तस्वीर में मगरमच्छ को खोजना है कि वह कहां पर छिपा है। अगर आप 15 सेकेंड में खोज लेते हैं, तो आपको सबसे बड़ा जीनियस माना जाएगा।
4 of 5
इन पत्तियों में छिपा है खतरनाक मगरमच्छ
- फोटो : Twiiter @ashiki_patel
अगर आप इतना सबकुछ बताने के बाद भी मगरमच्छ को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि अधिकतर लोगों को मगरमच्छ को खोजने में कामयाबी नहीं मिल पाई है। इस तस्वीर में बाईं तरफ हरी पत्तियों पर ध्यान लगाकर देखिए और मगरमच्छ की आंख वहीं पर नजर आ रही है। इस तरह आप इस सवाल का जवाब खोज लेंगे।
5 of 5
इन पत्तियों में छिपा है खतरनाक मगरमच्छ
- फोटो : Twiiter @ashiki_patel
यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत कराने वाली है। अगर आप पहली बार में इस सवाल का तलाश लेते हैं, तो आपका दिमाग और आपकी आंख बहुत तेज है। हमने आपके लिए तस्वीर भी शेयर की है जिसमें आप सवाल का जवाब खोज सकते हैं।