जन्म से पहले बच्चा एक भ्रूण होता है और वो अपने मां के गर्भ में सुरक्षित पोषक तत्वों से भरी थैली में विकसित होता है। पूरे 9 माह तक गर्भ में रहने के बाद एक स्वस्थ बच्चा जन्म लेता है। इसके बाद मां और बच्चे का ख्याल दाई यानी नर्स रखती है। विज्ञान इतना आगे बढ़ गया है कि वैज्ञानिक अब कृत्रिम भ्रूण बनाएंगी और इनका ख्याल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दाई रखेंगी। ये दाई कृत्रिम भ्रूण की हर हलचल पर नजर रखेंगी और उनकी देखभाल करेंगी। चीन के शुझोउ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है की भ्रूण से लेकर बच्चे के जन्म लेने तक उनका ख्याल ये AI दाई रखेंगी। ऐसे में महिला को गर्भवती होने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। महिला अपने बच्चे को कृत्रिम भ्रूण में बड़ा होते देख सकेगी। अभी ये प्रयोग फिलहाल चूहों पर चल रहा है। ये AI दाई चूहों के कृत्रिम भ्रूणों पर नजर रख रही है और उनकी देखभाल कर रही है।
अजब-गजब: कुछ सालों बाद गर्भ से बाहर विकसित होगा भ्रूण, दाई का काम करेंगे AI रोबोट
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन