{"_id":"5d8df68f8ebc3e01390a821f","slug":"new-snake-species-found-in-maharashtra-named-shivsena-chief-uddhav-thackeray-younger-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांप की नई प्रजाति मिली, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे के नाम पर रखा गया नाम, जानिए क्यों?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सांप की नई प्रजाति मिली, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे के नाम पर रखा गया नाम, जानिए क्यों?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महाराष्ट्र में मिली सांप की नई प्रजाति
- फोटो : Twitter/Aaditya Thackeray
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में सांप की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। इसका नाम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे के नाम पर रखा गया है। पुणे स्थित जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन के निदेशक वरद गिरि ने बताया कि सांप की यह प्रजाति आमतौर पर 'बिल्ली सांप' की श्रेणी में आती है और यह बोइगा वंश से संबंध रखती है। इससे संबंधित एक शोध पत्र गुरुवार को बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी में प्रकाशित किया गया है।
2 of 5
पश्चिमी घाट, महाराष्ट्र
- फोटो : Flickr
वरद गिरि ने बताया कि बोइगा वंश के सांप पूरे देश में पाए जाते हैं, लेकिन इसकी कुछ प्रजातियां सिर्फ पश्चिमी घाट में ही पायी जाती हैं। यह सांप सतारा जिले को कोयना क्षेत्र में मिला है। तेजस के बड़े भाई आदित्य ठाकरे ने नई प्रजाति के इस सांप की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।
3 of 5
तेजस ठाकरे
- फोटो : Instagram
इस सांप का नाम 'ठाकरेज कैट स्नेक' (वैज्ञानिक नाम- बोइगा ठाकरेयी) रखा गया है, क्योंकि इसकी खोज में तेजस ठाकरे का अहम योगदान रहा है। दरअसल, तेजस वन, जंगल और प्राणियों में ज्यादा रुचि रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay.com
वरद गिरि के मुताबिक, तेजस ने सांप की इस प्रजाति को पहली बार साल 2015 में देखा था। उसके बाद उन्होंने इसके व्यवहार पर विस्तार से अध्ययन किया। फिर उन्होंने सारी जानकारी जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन को सौंप दिया और शोध में उनकी मदद भी की।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
वरद गिरि ने बताया कि सांप की यह प्रजाति वानपस्तिक है यानी यह पेड़ों से संबंध रखती है। यह सांप ज्यादातर रात में ही सक्रिय होते हैं। यह लंबाई में तीन फीट तक के हो सकते हैं और सबसे खास बात कि यह विषैले नहीं होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।