New Nostradamus Predictions 2025: दुनिया में कई भविष्यवक्ता प्रसिद्ध हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। ब्रिटेन के मशहूर भविष्यवक्ता क्रेग हैमिल्टन पार्कर भी अपनी भविष्यवाणियों के जाने जाते हैं। इनकी भी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से इनको नया नास्त्रेदमस कहा जाता है। उनकी एक भविष्यवाणी फिर सच साबित हुई है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि एक मालवाहक जहाज और एक तेल टैंकर के बीच भीषण हादसा होगा।
New Nostradamus: नए नास्त्रेदमस की वो भविष्यवाणी, जो हो गई सच, हैरत में दुनिया, जानिए क्या है भारत से नाता
भविष्यवक्ता क्रेग हैमिल्टन पार्कर की भविष्यवाणी के ठीक सात दिन बाद 11 मार्च को उत्तरी सागर में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ, जिसमें मालवाहक जहाज एमवी सॉलॉन्ग और एमवी स्टेना इमेकुलेट नामक अमेरिकी तेल टैंकर के बीच भयानक टक्कर हो गई।
क्रेग हैमिल्टन पार्कर भविष्यवाणी करने के लिए भारतीय भविष्यवाणी पद्वति नाड़ी ज्योतिष का प्रयोग करते हैं। हैमिल्टन की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इनमें कोरोना वायरस, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से अलग होना और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला शामिल था। हेमिल्टन ने अपनी नई भविष्यवाणी चार मार्च को की थी।
उन्होंने इसमें तेल टैंकर की दुर्घटना को लेकर चेताया था।
कब और कैसे हुआ हादसा?
जहाज और तेल टैंकर के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी, जिससे समुद्र में हलचल मच गई। इस हादसे में मालवाहक जहाज के 13 लोगों को बचा लिया गया, हालांकि एक शख्स की मौत हो गई। क्रेग हैमिल्टन पार्कर अपनी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।
Earthquake: तीन लाख लोगों की मौत और भयानक तबाही की आशंका, इस देश की सरकार ने दी महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी
इस भविष्यवाणी से क्रेग हैमिल्टन पार्कर हुए मशहूर
क्रेग हैमिल्टन पार्कर ने अमेरिकाी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का इशारा किया था। उन्होंने भविष्यवाणी में जुलाई 2024 में चेतावनी देते हुए कहा था कि उन्हें हमेशा से ऐसा लगता रहा है कि ट्रंप पर एक न एक दिन जरूर हमला होगा। सबसे हैरान वाली बात यह है कि पार्कर की भविष्यवाणी के ठीक दो दिन बात राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक जनसभा रैली में ट्रंप पर गोली चलाई गई थी।
Viral Video: लहंगा पहनकर चिड़ियाघर घूमने पहुंची महिला, वीडियो देख लोगों ने कहा- शादी के मंडप से भागकर आई है
क्या है भारत से नाता?
भविष्यवक्ता हैमिल्टन का भारत से भी नाता रहा है। वह अपने जीवन के 20वें दशक में भारत आए थे। उन्होंने नाड़ी ज्योतिष और अन्य प्राचीन भारतीय भविष्यवाणी की कला का अध्ययन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भारतीय ज्योतिषियों से प्रेरित होकर इस क्षेत्र में आए थे।