फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 हजार रुपये खा गया कुत्ता, मालिक ने निकलवाने के लिए खर्च कर दी इतनी रकम

Sat, 04 May 2019 05:13 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 04 May 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
naughty dog eats 15 thousand cash note photo viral owner spent 12 thousand rupees to remove
- फोटो : Facebook

यूके के नॉर्थ वेल्स का एक कुत्ता अपने अजीबो-गरीब कारनामे से सुर्खियों में है। Ozzie नाम का यह कुत्ता लेब्राडूडल प्रजाति का है। सोशल मीडिया पर ओजी (Ozzie) और उसके पास रखे नोटों की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। आप भी जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

naughty dog eats 15 thousand cash note photo viral owner spent 12 thousand rupees to remove
- फोटो : Facebook

news.sky.com की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के नॉर्थ वेल्स के कपल जुडिथ (64) और नील राइट (66) शॉपिंग के लिए बाजार गए थे। जब घर आए तो उन्हें नोटों के टुकड़े रसोई और हॉल में बिखरे पड़े मिले। ओजी (Ozzie) को देखकर वह समझ गए कि यह उसी ने किया है। दरअसल, ओजी ने नोटों से भरा एक लिफाफा खा लिया था। ये लिफाफा उसने लेटरबॉक्स में से निकाल लिया था। 
 

naughty dog eats 15 thousand cash note photo viral owner spent 12 thousand rupees to remove
Cash - फोटो : Facebook

दरअसल, 9 साल के पालतू ओजी कुत्ते ने अपने मालिक के 160 पाउंड्स (करीब 14,500 रुपये) खा लिए। Fox News के मुताबिक, Ozzie को फौरन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद कुत्ते के पेट में मौजूद सारे नोटों को वॉमेट के जरिए बाहर निकलवाया गया। डॉक्टरों ने उसके पेट से नोट और प्लास्टिक मनी बैग बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
naughty dog eats 15 thousand cash note photo viral owner spent 12 thousand rupees to remove
- फोटो : Facebook

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इसके लिए ओजी के मालिक को करीब 130 पाउंड्स खर्च करने पड़े। कुल मिलाकर उन्हें 290 पाउंड्स (लगभग 26,346.36 रुपये) का नुकसान हुआ। नील ने बताया कि ओजी (Ozzie) ने इससे पहले कभी पैसे नहीं खाए। अब वह लेटर बॉक्स को जाल से ढकवा देंगे ताकि फिर से ऐसी घटना न हो।

विज्ञापन
naughty dog eats 15 thousand cash note photo viral owner spent 12 thousand rupees to remove
- फोटो : Facebook

जुडिथ ने Sky News को बताया कि उन्होंने उस शख्स से बात की जो लेटर बॉक्स में पैसों से भरा लिफाफा डाल कर गया था। इस कुत्ते के मालिक ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये सोमवार ओजी के मालिक के लिए काफी महंगा पड़ा, क्योंकि 160 पाउंट ओजी ने खा लिए और इन नोटों को निकलवाने के लिए ओजी के इलाज में 130 पाउंड (करीब 11 हजार रुपये) और खर्च हुए। नील के मुताबिक, 160 पाउंड में से करीब 80 पाउंड (7,273 रुपए) के नोट बैंक से बदलवाए जा सके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed