फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नासा के इस स्पेस होम से दिखेगा पृथ्वी का 360 डिग्री व्यू, छुट्टी मना सकेंगे यहां पर्यटक

Wed, 29 Jan 2020 05:44 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 29 Jan 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
nasa reveals space home with the largest earth window for tourists
स्पेस होम - फोटो : एक्जियम स्पेस

स्पेस के बारे में आपने बहुत सुना होगा और कई लोगों का सपना भी होता है कि वो एक बार इसे अपने आंखों से देख लें। ऐसे लोगों के लिए ये बहुत ही अच्छी खबर है। दरअसल नासा बहुत जल्द इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर स्पेस होम बनाने जा रही है। इस काम के लिए नासा ने अमेरिका की ही एक स्टार्टअप कंपनी के साथ करार किया है। स्पेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नासा इस स्पेस होम का व्यवसायिक इस्तेमाल भी करेगी।

nasa reveals space home with the largest earth window for tourists
स्पेस होम - फोटो : एक्जियम स्पेस

नासा ने इस काम के लिए एक्जियम स्पेस नामक स्टार्टअप कंपनी के साथ करार किया है। एक्जियम स्पेस ने स्पेस होम के कॉन्सेप्ट फोटो को रिलीज कर दिया है। नासा के साथ मिलकर यह कंपनी ईएसएस से जुड़ने वाला और एक रहने योग्य मॉड्यूल को डिजाइन करेगी। साथ ही कंपनी ने उम्मीद जताई है कि वह इस काम को 2024 तक तैयार कर लेगी।

nasa reveals space home with the largest earth window for tourists
स्पेस होम - फोटो : एक्जियम स्पेस

नासा  के मुताबिक एक्जियम सिगमेंट में तीन मॉड्यूल्स- नोड मॉड्यूल, रिसर्च एंड मैन्यूफैक्चरिंग फैकल्टी और लार्ज- विंडो अर्थ ऑब्जर्वेटरी के साथ क्रू हैबिटैट यूनिट है। यह सिगमेंट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से आसानी से जुड़ेगा और अलग होगा। बता दें कि नासा ने पिछले साल ही यह घोषणा की थी - वह 2020 के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पर्यटकों को भी घूमने के लिए भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
nasa reveals space home with the largest earth window for tourists
स्पेस होम - फोटो : एक्जियम स्पेस

अंतरिक्ष के लिए सबसे बड़ा निर्माण
'स्पेस होम' अंतरिक्ष के लिए अब तक का सबसे बड़ा निर्माण है। इस प्रस्तावित स्पेस होम के अंदर गद्देदार दीवार होंगी। साथ ही इस होम में वाई-फाई एलईडीज, मिरर और ग्लास विंडो भी होंगी। सबसे खास बात ये है कि इस होम को जीरो ग्रेविटी पर रुकने के लिए अलग-अलग जगहों पर रेलिंग का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
nasa reveals space home with the largest earth window for tourists
स्पेस होम - फोटो : एक्जियम स्पेस

पर्यटक ग्लास विंडो से अंतरिक्ष को देख सकता है। वहीं ऑब्जर्वेटरी विंडो से पृथ्वी का 360 डिग्री व्यू देखा जा सकता है। यह विंडो एक्जियम सिगमेंट के सबसे निचले हिस्से में होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed