अजब-गजब: दुनिया में खगोलविदों के साथ ही लोगों के मन में लंबे समय से सवाल रहा है कि क्या धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है। सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में धरती की तरह कोई ग्रह है? काफी लंबे से वैज्ञानिक धरती के जैसे ग्रह की खोज कर रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक ग्रह की खोज की है, जो धरती से बड़ा है। इसके साथ ही यह ग्रह अपने सूर्य के रहने योग्य क्षेत्र में है। खगोलविदों ने धरती से 137 प्रकाश वर्ष दूर TOI-715 b नाम के ग्रह की खोज की है।
अजब-गजब: नासा ने ब्रह्मांड में खोज ली दूसरी दुनिया! वैज्ञानिकों ने नाम दिया 'सुपर अर्थ', क्या होगा जीवन?
क्या है रहने योग्य जरूरत?
रहने योग्य एक ग्रह की अपने तारे से इतनी दूरी होती है, जहां मौजूद पानी गर्मी की वजह से न तो भाप बने और न ठंड की वजह से बर्फ बने। पानी का अस्तित्व उपयुक्त वातावरण समेत कई कारकों पर निर्भर होता है।
TOI-715 b की जगह आगे अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित कर रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह की खोज बेहद अच्छे समय में की गई है, क्योंकि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी का विकास हुआ है।
Moon: तेजी से सिकुड़ रहा चंद्रमा, आ रहे भूकंप और पड़ रही हैं दरारें, जानिए क्या धरती के लिए है खतरा?
टेक्नोलॉजी कैसे कर रही है मदद?
वर्तमान समय में वैज्ञानिकों के पास जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप जैसी चीजें हैं। यह दूर के एक्सोप्लैनेट का लगाती है। इसके साथ ही उनकी वायुमंडलीय रचनाओं का विश्लेषण भी कर सकती हैं। इस तरह के डोटा से सौरमंडल से परे जीवन की संभावना के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।
Longest Solar Eclipse: कब लगा था सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? अप्रैल में अमेरिका में छाएगा अंधेरा, जानिए वजह
खोजे गए TOI-715 b का तारा एक लाल बौना है। यह हमारे सूर्य से छोटा और ठंडा होता है। इससे चट्टानी ग्रहों पर उपजाऊ भूमि पैदा हो सकती है। TESS (ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट) ने TOI-715 b की पहचान की है।