Mysterious Village: दुनिया में कई रहस्यमयी जगहे हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। वैज्ञानिक आज तक इस रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक रहस्यमयी गांव के बारे में बताएंगे। इस गांव से डरावनी कहानी जुड़ी हुई है। यह रहस्यमयी गांव इंग्लैंड में स्थित है। यहां के लेगों को अपने गांव से बहुत ज्यादा प्यार है, लेकिन लोग चैन से सो नहीं पाते हैं।
Mysterious Village: इस गांव में आ रही रहस्यमयी आवाज, खौफ में जी रहे हैं लोग, रहस्य का आज तक नहीं चला पता
इस आवाज का सोर्स क्या है सालों से यह जानने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय प्राधिकरण ने इस आवाज के सोर्स का पता लगाने के लिए एक कंसल्टेंट भी रखा था, लेकिन उसे भी कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह आवाज वॉशिंग मशीन या डीजल इंजन के चलने की तरह होती है।
Optical Illusion: तस्वीर में 15 सेकेंड के अंदर खोज सकते हैं हमिंगबर्ड? जीनियस हैं तो ढूंढकर दिखाइए
आज तक नहीं सुलझ पाया रहस्य
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह रहस्यमयी आवाज से लोग कान और दिमाग पर दबाव महसूस करते हैं। लोग अपने गांव और घर को पसंद करते हैं, लेकिन इस आवाज से परेशान हैं। साल 2019 में लोगों ने यह रहस्यमयी आवाज सुनी थी। इसके बाद गांव वालों ने स्थानीय प्राधिकरण से इसकी शिकायत की। इसके बाद अभी तक यह पता नहीं लगया जा सका है कि यह आवाज कहां से आती है।