China Mysterious Tomb: चीन का एक मकबरा कई सालों से पूरी दुनिया के इतिहासकारों के लिए रहस्य है। यह मकबरा चीन के पहले सम्राट क्विन शी हुआंग का है, जिसके रहस्य को खोलने से पुरातत्वविद् डर रहे हैं। इसके कई हिस्सों की खोज की जा चुकी है, लेकिन संभावित खतरों की वजह से मकबरे को पुरातत्वविदों ने छुआ तक नहीं है। इसकी वजह से चीन के पहले सम्राट क्विन शी हुआंग का मकबरा अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। मकबरे में इतने राज दफन हैं कि पुरातत्वविद् इसको खोलने से डर रहे हैं।
बताया जाता है कि प्राचीन चीनी इतिहासकार सिमा कियान ने सम्राट की मौत के करीब 100 साल बाद एक लेख में मकबरे में छिपे एक खतरनाक जाल के बारे में जिक्र किया था। चीन के पहले सम्राट का मकबरा आज भी दुनिया के लिए एक बड़ा रहस्य है। आइए जानते हैं कि इस रहस्यमयी मकबरे के बारे में...