Mysterious Temples: भारत में कई बेहद सुंदर और प्रसिद्ध मंदिर है। इनमें कई ऐसे मंदिर हैं, जो रहस्यमयी हैं। देवी-देवताओं में आस्था रखने वाले लोगों का मानना है कि यह सब भगवान की कृपा है, जबकि कई लोगों के लिए यह आश्चर्य का विषय है। भारत के इन रहस्यमयी मंदिरों के रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे मे बताते हैं, जो अपने रहस्यों की वजह से प्रसिद्ध हैं।
Mysterious Temples: भारत के रहस्यमयी मंदिर, जहां पर घटती हैं अविश्वसनीय घटनाएं, जानिए इनके बारे में...
माना जाता है कि भगवान वेंकटेश्वर यहां मूर्ति के रूप में धारण हुए थे, जिसकी वजह से इस मंदिर की स्थापना यहां की गई। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि यहां सालभर करीब 75 टन तक बाल पहुंच जाते हैं। इन बालों को बेचकर तिरुपति मंदिर 6.5 मिलियन से अधिक की कमाई करता है।
मां कामाख्या देवी मंदिर
मां कामाख्या देवी का मंदिर असम में राजधानी गुवाहाटी के नजदीक स्थित है। यह चमात्कारिक मंदिर मां भगवती के 51 शक्तिपीठों में शामिल हैं। लेकिन प्राचीन मंदिर में देवी भगवती की एक भी मूर्ति नहीं है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, जब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से मां सती के शव को काटा था, तो कामाख्या में उनके शरीर का एक भाग गिरा था। जहां-जहां माता सती के अंग गिरे थे वह जगह शक्तिपीठ कहलाती है। यहां पर कोई मूर्ति नहीं है मां सती के शरीर के अंग की पूजा की जाती है।
कामाख्या मंदिर को शक्ति-साधना का केंद्र माना जाता है। यहां पर हर किसी की कामना पूरी होती है। इस वजह से इस मंदिर का नाम कामाख्या पड़ा है। यह मंदिर तीन भागों में बंटा है। इसके पहले हिस्से में हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। दूसरे हिस्से माता के दर्शन होते हैं। यहां पर एक पत्थर से हमेशा पानी निकलता रहता है। बताया जाता है कि इस पत्थर से महीने में एक बार खून की धारा बहती है। यह क्यों और कैसे होता है। इस बात का पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए।
Video: सांप खाने वाले हिरण के बाद जिराफ का हड्डी खाते वीडियो वायरल, जानिए ऐसा क्यों करते हैं शाकाहारी जानवर
ब्रह्मा मंदिर
राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर मंदिर स्थित है, जो बेहद रहस्यमयी है। यहां पर भगवान ब्रह्मा की पूजा की होती है। माना जाता है कि ब्रह्मा मंदिर दो हजार साल पुराना है, जिसे 14 वी शताब्दी में बनाया गया था। इस मंदिर का आदि शंकराचार्य और ऋषि विश्वामित्र ने निर्माण किया था।
Chandrayaan-3: चांद की मिट्टी में मिली अनोखी चीज, चंद्रयान-3 का डेटा देख हैरत में पड़े दुनिया के वैज्ञानिक