फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का रहस्य: भारत की इस रहस्यमयी सुरंग में गायब हो गई बारात, जिसका आज तक नहीं खुला राज

Wed, 06 Oct 2021 12:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Mysterious story of a tunnel where baarat goes disappeared secret has not been revealed till date
भारत की रहस्यमयी सुरंग - फोटो : iStock

दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है, जिन्हें आज भी वैज्ञानिक सुलझाने में लगे हुए हैं। वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों से पर्दा उठा दिया है, तो वहीं अभी भी कई रहस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने इन रहस्यों को सुलझाने की कई कोशिश की, लेकिन उन्हें अभी कामयाबी नहीं मिली है। आईए हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताते हैं...



यह रहस्य हरियाणा के रोहतक जिले के महम शहर में एक बावड़ी से जुड़ा हुआ है। महम की बावड़ी ज्ञानी चोर की गुफा के नाम से पूरी दुनिया में जानी जाती है। यहां पर बावड़ी के एक पत्थर पर फारसी भाषा में लिखा गया है स्वर्ग का झरना। बावड़ी में लगे फारसी भाषा के एक अभिलेख में बताया गया है कि मुगल बादशाह के सूबेदार सैद्यू कलाल ने 1658-59 ईसवीं में इस स्वर्ग के झरने का निर्माण कराया था।

Mysterious story of a tunnel where baarat goes disappeared secret has not been revealed till date
भारत की रहस्यमयी सुरंग - फोटो : iStock

मुगलकाल में बनाई गई इस बावड़ी को रहस्यों और किस्से-कहानियों के लिए जाना जाता है। बताया जाता है कि इस रहस्यमयी बावड़ी में अरबों रुपयों का खजाना छिपा है। यह भी दावा किया जाता है कि यहां सुरंगों का जाल है जो दिल्ली, हांसी, हिसार और पाकिस्तान तक जाता है। 

Mysterious story of a tunnel where baarat goes disappeared secret has not been revealed till date
भारत की रहस्यमयी सुरंग - फोटो : iStock


इस बावड़ी में एक कुआं स्थित है। इस कुएं तक पहुंचने के लिए 101 सीढ़ियां थी, लेकिन इस कुएं में अब सिर्फ 32 ही बची हैं। 1995 में भयानक बाढ़ आई थी जिसने बावड़ी के एक बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था। फिलहाल यह बावड़ी पर पुरातत्व विभाग का कब्जा है। अब बावड़ी के चारों तरफ रेलिंग लगा दी गई है और साफ सफाई भी की जाती है। कुछ दीवारों और सीढ़ियों को फिर से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious story of a tunnel where baarat goes disappeared secret has not been revealed till date
भारत की रहस्यमयी सुरंग - फोटो : iStock
सुरंग में समा गई थी पूरी बारात 

ज्ञानी चोर की गुफा के नाम से प्रसिद्ध यह बावड़ी जमीन में कई फीट नीचे तक बनी है। लोग बताते हैं कि अंग्रेजों के शासन के समय एक बारात इस सुरंग के रास्ते दिल्ली जा रही थी, लेकिन बारात में शामिल सभी लोग गायब हो गए। बारात के कई दिन बीत जाने के बाद भी सुरंग में गए बाराती न तो दिल्ली पहुंचे और न ही वापस आए। तब से यह सुरंग चर्चा का विषय बन गई है। किसी अनहोनी होने की घटना की वजह से अंग्रेजों ने इस सुरंग को बंद कर दिया। यह सुरंग अभी भी बंद है। 
विज्ञापन
Mysterious story of a tunnel where baarat goes disappeared secret has not been revealed till date
भारत की रहस्यमयी सुरंग - फोटो : iStock
जानिए क्या कहते हैं स्थानीय लोग

रोहतक जिले में स्थित महम और आसपास के लोग बताते हैं कि उस समय एक प्रसिद्व चोर था जिसका नाम ज्ञानी था और वह चोरी करने के बाद इस गुफा में छिप जाता था ताकि पुलिस उसे न पकड़ पाए। वह एक शातिर चोर था, जो अमीरों को लूटता था और इस बावड़ी में छिप जाता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed