कभी-कभी हमारा सामना कुछ ऐसे जीवों से हो जाता है, जिन्हें देखकर खुद की आंखों पर भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं बात अगर गहरे समुद्र की करें, तो इसकी अथाह गहराई में ऐसे कई अजीबोगरीब जीव हैं, जिनकी बनावट देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं। कुछ ऐसे ही एक रहस्यमय जीव की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
2 of 5
Mysterious Sea Creature
- फोटो : Facebook/Marine Environmental Monitoring
बता दें कि यूके के वेल्स में ब्रॉड हैवन साउथ बीच के किनारे लोगों ने एक ऐसा अनोखा जीव देखा, जिसे पहले किसी ने भी नहीं देखा होगा। इस जीव की बनावट बेहद ही अजीबोगरीब है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं। 23 फीट लंबे इस जीव के मुंह में हाथी की तरह बड़े-बड़े दांत हैं। वहीं इस जीव का शरीर आधा मछली, तो आधा डायनासोर की तरह लग रहा है। हालांकि, पानी से बाहर आ गए इस जीव की मौत हो चुकी है।
3 of 5
Mysterious Sea Creature
- फोटो : Facebook/Marine Environmental Monitoring
इस अनोखे जीव को शोध के लिए भेज दिया गया है, ताकि यह पता चल सके कि आखिर समुद्र में ऐसा जीव कहां से आया? सोशल मीडिया पर इस जीव की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। पिछले हफ्ते सुबह-सुबह जब लोग टहलने के लिए ब्रॉड हैवन साउथ बीच के किनारे आए, तो इस अजीबोगरीब जीव को देखा। ऐसे में लोगों ने स्ट्रैंडिंग्स इन्वेस्टिगेशन प्रोग्राम टीम को मौके पर बुला लिया।
4 of 5
Mysterious Sea Creature
- फोटो : Facebook/Marine Environmental Monitoring
विशेषज्ञ भी इस जीव को देखकर काफी हैरान हैं। इस जीव का वजन 36 किलो से भी अधिक है और इसके शरीर में सिर भी नहीं है। वहीं समुद्र से बाहर आ जाने के कारण इस जीव का शरीर इतना अधिक सड़ चुका है कि शरीर में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
5 of 5
Mysterious Sea Creature
- फोटो : Facebook/Marine Environmental Monitoring
स्ट्रैंडिंग्स इन्वेस्टिगेशन प्रोग्राम टीम के सदस्य मिस्टर वेस्टफील्ड का कहना है कि कुछ समझ नहीं आ रहा कि यह क्या चीज है? साथ ही यह भी नहीं पता चल रहा है कि इस जीव का शरीर शुरु कहां से हुआ है और कहां खत्म हो रहा है?